Advertisement

ट्रेंडिंग

पहाड़ी के नीचे उबलता पानी बना रहस्य, लोग उबाल रहे अंडे

aajtak.in
  • 30 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST
  • 1/8

उत्तराखंड के चमोली में कुदरत के इस समय अनेकों रंग दिखाई दे रहे हैं. जहां औली में जबरदस्त बर्फ में पर्यटक मस्ती कर रहे हैं. वहीं, यहां हर जगह पानी जस का तस जम चुका है. लुढ़कता तापमान माइनस में चल रहा है और पानी पूरी तरह से जम चुका है.

  • 2/8

वहीं, जोशीमठ से कुछ दूरी पर तपोवन में ऊपर पहाड़ पर बहने वाला पानी मानो चिपक गया है. पूरी तरह से पाला बन चुका है और पहाड़ी पर चमक रहा है. वहीं, पहाड़ी के ठीक नीचे उबलते पानी का रहस्य राज बना हुआ है.

  • 3/8

पूरे इलाके में तापमान माइनस में चल रहा है और यहां पर जमीन के अंदर से खौलता हुआ गर्म पानी न‍िकल रहा है. यह आज तक रहस्य है क‍ि पानी कहां से निकल रहा है, कैसे निकल रहा है?

Advertisement
  • 4/8

पूरा खौलता पानी जमीन के अंदर से ऊपर की ओर ताकत लगाते हुए निकल रहा है और वह भी पूरी गर्माहट के साथ. यहां पर सर्दी का बिल्कुल भी अहसास नहीं हो रहा है.

  • 5/8

पर्यटक यहां पहुंचकर इस गर्म पानी के स्रोत में अंडे बांधकर डाल रहे हैं और उन्हें उबालकर खा रहे हैं. महज 10 मिनट में बिना मेहनत के अंडे उबल रहे हैं.

  • 6/8

इसी जमीन पर ऊपर पहाड़ पूरी तरह से पानी जमा हुआ है और पाला दिखाई दे रहा है लेकिन नीचे खौलता-उबलता पानी लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

Advertisement
  • 7/8

हर कोई सोच रहा है जहां एक तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है. तापमान इतना गिर गया है कि सर्दी शरीर को चीर रही है लेकिन यहां पर यह खौलता पानी भी है जहां अगर हाथ डालें तो पूरी तरह से जल जाए.

  • 8/8

कुदरत के अनेकों रंग इस समय जोशीमठ में दिखाई दे रहा है जहां औली में बर्फ ही बर्फ है जहां पहाड़ों पर पानी पाला बन चुका है हर तरफ बर्फ और पाली का कब्जा है वही जोशीमठ के तपोवन में उबलता खोलता पानी का स्रोत है जिसे देखने पर्यटक दूर-दूर से इस समय यहां पहुंच रहे हैं,

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement