पाकिस्तानी एयरफोर्स का F16 फाइटर जेट इस्लामाबाद के पास शकरपारियां में क्रैश हो गया. इस हादसे में पाकिस्तान का बेहतरीन पायलट मारा गया. यह फाइटर जेट 23 मार्च को होने वाली परेड की तैयारी के लिए रिहर्सल कर रहा था. (फोटोः पीएफ)
इस हादसे में पाकिस्तान के बेहतरीन फाइटर पायलट विंग कमांडर नौमान अकरम की मौत हो गई है. पाकिस्तान एयरफोर्स ने ट्वीट करके नौमान अकरम को बेहतरीन पायलटों में से एक कहा है. (फोटोः पीएफ)
पाकिस्तानी एयरफोर्स हादसे की जांच के लिए बोर्ड ऑफ एनक्वायरी बनाई है. एफ-16 फाइटर जेट को पाकिस्तान ने अमेरिका से खरीदा था. (फोटोः पीएफ)
पाकिस्तान के ऐसे ही एक एफ-16 फाइटर जेट को भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन ने बालाकोट के बाद मिग-21 बाइसन से मार गिराया था. (फोटोः पीएफ)
अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हादसे की मुख्य वजह क्या थी. हादसे की जानकारी मिलते ही पाकिस्तानी वायुसेना ने घटनास्थल पर बचाव टीम को भेजा था. (फोटोः पीएफ)
पाकिस्तान एयरफोर्स ने कहा है कि दुर्घटना का कारण निर्धारित करने के लिए एयर मुख्यालय द्वारा आदेश दिया गया है. हालांकि, बयान में विमान के पायलट का जिक्र नहीं है. (फोटोः रायटर्स)
इस्लामाबाद की शकरपारियां राजधानी की एक पहाड़ी है, जो ज़ीरो पॉइंट इंटरचेंज के पास स्थित है. इसी के पास ये विमान हादसे का शिकार हुआ है. (फोटोः रायटर्स)
पिछले महीने 12 फरवरी को भी एक पाकिस्तानी एयरफोर्स का ट्रेनर विमान क्रैश हो गया था. इसमें भी पायलट नहीं बच पाया था. (फोटोः गेटी)
इस्लामाबाद में 11 फरवरी यानी आज हुए हादसे में विंग कमांडर नौमान अकरम एफ-16 फाइटर जेट से खुद को इजेक्ट नहीं कर पाए. जबकि, F16 फाइटर जेट दुनिया का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है. (फोटोः पीएफ)
अब इस बात की जांच की जा रही है कि यह फाइटर जेट कैसे गिरा और पायलट नौमान अकरम क्यों नहीं सीट इजेक्ट कर पाए. (फोटोः पीएफ)