Advertisement

ट्रेंडिंग

कोरोना का ऐसा डर, 4 अस्पतालों ने डॉक्टर को ही नहीं किया भर्ती

aajtak.in
  • 21 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST
  • 1/8

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से दुनिया सहित देश में भी हाहाकार मचा हुआ है. जरूरी सेवाओं और अस्पताल को छोड़कर कमोबेश पूरे देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति हो गई है. अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे अब डॉक्टर भी घबराने लगे हैं. महाराष्ट्र में चार अस्पतालों ने ही एक डॉक्टर को कोरोना से पीड़ित होने पर अपने अस्पताल में भर्ती करने से इनकार कर दिया और अब उसकी हालत गंभीर है.

  • 2/8

दरअसल महाराष्ट्र के जलगांव में एक डॉक्टर को तेज बुखार था और उसे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी. जब उसके परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे तो चार अस्पतालों ने कोरोना वायरस के खौफ से उसे अपने यहां भर्ती करने से इनकार कर दिया. परिवार से पहले इस बात की मंजूरी लेने को कहा गया कि मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं है.

  • 3/8

बाद में स्थिति गंभीर होने के बाद डॉक्टर को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें ज्यादा देर हो जाने की वजह से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. हालांकि डॉक्टर ने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है.

Advertisement
  • 4/8

देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद शनिवार दोपहर तक कुल मामलों की संख्या 292 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 6,700 से अधिक लोगों को कड़ी निगरानी में रखा गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

  • 5/8

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर कहा है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों में 32 विदेशी हैं, जिनमें 17 इतालवी, तीन फिलीपीन के, दो ब्रिटेन और एक-एक कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर का निवासी है. इनमें अबतक दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में हुई चार मौतें भी शामिल है.

  • 6/8

बता दें कि इस महामारी की चपेट में आने से पूरी दुनिया में शुक्रवार तक करीब 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में भी कोरोना वायरस ने चार लोगों की जान अब तक ले ली है. चीन से फैले वायरस ने पूरी दुनियाभर के करोड़ों लोगों को अपने घरों में रहने को मजबूर कर दिया है.

Advertisement
  • 7/8

यूरोप में कोरोना वायरस ने पांच हजार से अधिक लोगों की जान ले ली. बुरी तरह प्रभावित इटली में मृतकों का आंकड़ा 3,405 तक जा पहुंचा है.

  • 8/8

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से तीसरी मौत का मामला सामने आने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को जनता से कम से कम 45 दिनों के लिए खुद अलग-थलग रखने की अपील की है. पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 464 तक पहुंच गई है. तीसरी मौत का मामला सिंध प्रांत में सामने आया है, जहां संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement