Advertisement

ट्रेंडिंग

पानी देख बीच सड़क पर झूम उठा हाथी का बच्चा, वीडियो हुआ वायरल

aajtak.in
  • 03 मई 2020,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST
  • 1/5

कभी कभी सोशल मीडिया पर ऐसे फनी वीडियोज वायरल हो जाते हैं कि उसे देखकर किसी का भी मन प्रसन्न हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो लॉकडाउन के बीच वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी का बच्चा बीच सड़क पर उस समय लोटपोट हो गया जब उसपर पानी की बौछार की गई.

  • 2/5

दरअसल, इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, हाथी को पानी पसंद है लेकिन हाथी के बच्चे को उससे ज्यादा पानी पसंद है.

  • 3/5

वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही हाथी के बच्चे को शॉवर से नहलाया जाता है वह एकदम से जमीन पर लेटने लगता है. धीरे-धीरे बीच सड़क पर ही लोट-पोट हो जाता है.

Advertisement
  • 4/5

इस बच्चे की यह क्यूट हरकत देख हर कोई हंस रहा है. वहां मौजूद लोग इसका वीडियो बनाते भी दिखे. इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया. देखते ही देखते इसे कई लोग पोस्ट करने लगे.

  • 5/5

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यह जमकर वायरल हो रहा है. 

यहां देखें वीडियो...

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement