Advertisement

ट्रेंडिंग

बोतलों में जमा कर रखा था 1300 लीटर पेशाब, दुर्गंध से परेशान थे पड़ोसी

aajtak.in
  • 20 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST
  • 1/6

कजाकिस्तान में एक परिवार की अजीब सी आदत की वजह से उनके पड़ोसी एक साल से परेशान हो रहे थे. पड़ोसियों ने जब पुलिस में शिकायत की तो पता चला कि यह तीन लोगों का यह परिवार साल भर से फ्लैट में अपने पेशाब को बोतलों में भरकर रह रहे थे. घर बेहद गंदा था. सालभर में इस परिवार ने 300 गैलन पेशाब जमा कर लिया था. (फोटोः आक्ते)

  • 2/6

ये मामला है कजाकिस्तान के शहर अकताउ का. यहां पर झेन्या नाम के शख्स और उसके माता-पिता एक ही फ्लैट में साथ में रहते हैं. इन्हीं के घर से पुलिस ने 300 गैलन यानी करीब 1300 लीटर पेशाब से भरी बोतलें जमा की. (फोटोः आक्ते)

  • 3/6

झेन्या के घर के बिजली, पानी के कनेक्शन कटे हुए थे, क्योंकि इन्होंने सालभर से बिल नहीं जमा किया था. जब पुलिस इस घर की जांच करने पहुंची तो झेन्या और उसके माता-पिता ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया. फिर मजबूरन पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर जाना पड़ा. (फोटोः आक्ते)

Advertisement
  • 4/6

अंदर पहुंचते ही माहौल देखकर पुलिस की हालत भी खराब हो गई. पूरे घर में भयावह दुर्गंध और चारों तरफ पेशाब की बोतलें रखी थीं. बाथरूम सड़ा हुआ था. गंदे कपड़े घर के बीचों-बीच गट्ठर बनाकर रखे थे. कजाकिस्तान की स्थानीय मीडिया ने इस खबर को खूब चलाया. (फोटोः आक्ते)

  • 5/6

झेन्या और उसके माता-पिता ने बताया कि जब वे बिजली-पानी का बिल नहीं दे पाए. तब उन्होंने ये काम शुरू किया. एक साल में इन लोगों ने 1300 लीटर सैकड़ों बोतलों में पेशाब जमा कर दिया था. झेन्या की दो साल पहले नौकरी चली गई थी. फोटो में बीच में खड़ा है झेन्या. (फोटोः आक्ते)

  • 6/6

इसके बाद पुलिस ने तीनों को स्थानीय मानसिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. घर की सफाई के लिए सफाईकर्मियों को बुलाया गया. घर की सारी गंदगी हटाई गई. तब जाकर पड़ोसियों को राहत मिली. फोटो में झेन्या के पिता. (फोटोः आक्ते)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement