Advertisement

ट्रेंडिंग

Gen Z Baba: इंस्टा-यूट्यूब पर हिट हुए 'Gen Z बाबा', लुक्स के फैन हो रहे लोग! देखें PHOTOS

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST
  • 1/9

जेन जी का सिक्का इन दिनों हर जगह चल रहा है. फिर चाहे वो वर्क कल्चर में हो, सिनेमा में हो, क्रिकेट में हो या और कोई जगह हो. जेन जी ने हर जगह अपनी धमक जमा रखी है. और अब धर्म भी इससे अछूता नहीं रहा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर 19 वर्ष के एक कथा वाचक तेजी से वायरल हो रहे हैं. हर जगह उन्हीं  चर्चा है. आपने पहले भी पूकी बाबा जैसे शब्द सुने होंगे लेकिन इन बाबा को सोशल मीडिया यूजर्स ने जेन जी बाबा का टैग दिया है. (Image Credits- shri_shashwatacharya Instagram)

  • 2/9

श्री स्वामी शाश्वतजी महाराज उत्तर प्रदेश के वृंदावन के 19 साल के हिंदू अध्यात्मिक वक्ता और कथा वाचक हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर स्वामी शाश्वत महाराज अपने बातचीत करने के तरीके और अपने क्यूट लुक्स की वजह से तेजी से वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें पूकी बाबा और जेन जी बाबा जैसे नामों से बुला रहे है. (Image Credits- shri_shashwatacharya Instagram)
 

  • 3/9

Gen Z बाबा वृंदावन में श्री धाम गोदा विहार मंदिर नाम के मंदिर से जुड़े हैं. और धार्मिक कार्यक्रमों से उनकी फोटोज़ ऑनलाइन वायरल हो गए हैं. वहीं कई यूजर्स उनकी कम उम्र और पर्सनैलेटी को लेकर चर्चा कर रहे हैं. (Image Credits- shri_shashwatacharya Instagram)
 

Advertisement
  • 4/9

संत परिवार में हुआ जन्म

शाश्वत आचार्य जी महाराज का जन्म 5 अगस्त 2007 को वृंदावन में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वामी वृंदावन आचार्य जी महाराज है, जो खुद भी एक संत हैं. यानी शाश्वत का बचपन किसी आम परिवार के बजाय धार्मिक माहौल में बीता है. घर में भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ और धार्मिक ग्रंथों की बातें रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा थीं. इसी माहौल में उनका बचपन बीता और धीरे-धीरे उनका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर बढ़ता गया. (Image Credits- shri_shashwatacharya Instagram)
 

  • 5/9

कौन हैं उनके मामा और परिवार का क्या है कहना?

शाश्वत महाराज के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक रूप से मौजूद नहीं है. हालांकि, उनके मामा आशुतोष शुक्ला ने मीडिया को बताया है कि शाश्वत फिलहाल अपने परिवार के साथ वृंदावन में रहते हैं. वह धार्मिक गतिविधियों के साथ अपनी पढ़ाई और दीक्षा की प्रक्रिया पर भी ध्यान दे रहे हैं. परिवार की ओर से सामने आई जानकारी उनके बचपन और आध्यात्मिक सफर को समझने में मदद करती है. (Image Credits- shri_shashwatacharya Instagram)

  • 6/9

पढ़ाई में भी है इंटरेस्ट

धार्मिक गतिविधियों के साथ शाश्वत महाराज अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो मथुरा के गिरिराज महाराज लॉ कॉलेज से BA-LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. उनके मामा के मुताबिक, फिलहाल उनकी पढ़ाई के साथ दीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया भी चल रही है. (Image Credits- shri_shashwatacharya Instagram

Advertisement
  • 7/9

सोशल मीडिया पर क्यों हो रहे हैं वायरल?

शाश्वत महाराज की लोकप्रियता के पीछे उनकी कम उम्र के साथ-साथ उनका अलग अंदाज भी है. उनके घुंघराले बाल, माथे पर वैष्णव तिलक, पारंपरिक कपड़े और शांत तरीके से बात करने का अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है. इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों और वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स उन्हें 'पुकी बाबा' कह रहे हैं, तो कुछ ने उन्हें 'जेन जी बाबा' का नाम दिया है. 
(Image Credits- shri_shashwatacharya Instagram

  • 8/9

इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी मौजूदगी

शाश्वत महाराज सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भागवत कथा, धार्मिक कार्यक्रमों और मंदिर से जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं. वहीं, यूट्यूब पर भी उनके कथा वाचन और धार्मिक कार्यक्रमों के वीडियो मौजूद हैं. सोशल मीडिया की मदद से उनके वीडियो अब सिर्फ वृंदावन या धार्मिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग उन्हें देख रहे हैं. यह भी दिखाता है कि अब धार्मिक बातें और आध्यात्मिक कंटेंट नई पीढ़ी तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं. (Image Credits- shri_shashwatacharya Instagram

  • 9/9

जेन जी बाबा सोशल मीडिया पर लगातार अपने स्टाइल और लुक्स से लोगों का दिल जीत रहे हैं खासकर लड़कियों का. कोई बाबा को मॉगेश्वर बाबा बोल रहा है तो कोई पूकी बाबा तो कोई कह रहा है कि उनका अब भक्ति में मन ज्यादा लग रहा है.  (Image Credits- shri_shashwatacharya Instagram)

Advertisement
Advertisement
Advertisement