Advertisement

ट्रेंडिंग

सुपरमार्केट में बिकी मछली, जापान में गूंजा मिसाइल हमले वाला अलर्ट

आरती मिश्रा
  • 17 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST
  • 1/5

जापान के गामागोरी शहर में मछली की वजह से हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया. लाउडस्‍कीपर पर चेतावनी जारी की जाने लगी. जानें क्‍या था मामला...

  • 2/5

दरअसल जापान की एक सुपरमार्केट ने गलती से फूगु मछली के पांच पैकेट बेच दिए थे. सुपरमार्केट ने इस मछली के जहरीले हिस्‍सों को निकाले बिना इसे बेच दिया था. जैसे ही ये बात पता चली तो अफरा-तफरी मच गई.

  • 3/5

इसके बाद आनन-फानन में सरकारी अधिकारियों ने लाउडस्‍पीकर्स की मदद से लोगों को सावधान करना शुरू किया. ये वो लाउडस्‍पीकर्स थे, जिनका प्रयोग मिसाइल अटैक या ऐसी ही किसी अन्‍य इमरजेंसी के दौरान लोगों को सावधान करने के लिए किया जाता है.

Advertisement
  • 4/5

बता दें कि फूगु मछली को जापान में काफी पसंद किया जाता है. पर इस मछली के जहरीले हिस्‍सों को निकालकर ही इसे खाया जाता है.

  • 5/5

इनमें लीवर, ओवरीज आदि हिस्‍से शामिल हैं.सुपरमार्केट में जो मछली बेची गई उनके लीवर को नहीं निकाला गया था.

Advertisement
Advertisement