Advertisement

ट्रेंडिंग

ट्रंप की अभेद्य सुरक्षा: 200 CIA एजेंट-स्नाइपर्स लेकर पहुंचा विमान

aajtak.in
  • 17 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST
  • 1/20

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के अहमदाबाद पहुंचने से पहले उनके स्वागत और सुरक्षा की जोरदार तैयारियां चल रही है. सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इसी बीच अमेरिकी एयरफोर्स का हरक्यूलिस विमान और स्नाइपर्स अहमदाबाद पहुंच चुके हैं.

  • 2/20

दरअसल, डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत के दौरे पर रहेंगे. ट्रंप 24 फरवरी को सबसे पहले गुजरात के अहमदाबाद आएंगे. अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप का भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. ट्रंप के लिए अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है.

  • 3/20

इसी बीच सोमवार को अमेरिकी एयरफोर्स का हरक्यूलिस विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंच गया. इस विमान में ट्रंप की सुरक्षा में रहने वाले सभी वाहन शामिल थे. अमेरिकी एयरफोर्स के हरक्यूलिस प्लेन में काफिले की गाड़ियां, फायर सेफ्टी सिस्टम और स्पाई कैमरे जैसी चीजें शामिल हैं.

Advertisement
  • 4/20

बताया जा रहा है कि अहमदाबाद दौरे के समय डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में 200 अमेरिकी सुरक्षाकर्मी (CIA)व्यवस्था संभालेंगे. वे सभी अहमदाबाद पुलिस और देश की सुरक्षा एजेंसियों के साथ को-ऑर्डिनेट करेंगे.

  • 5/20

अमेरिकी एजेंसी CIA के 200 जवानों ने स्टेडियम में पहले ही अपना कंट्रोल रूम बना लिया है. इसी तरह भारत की सुरक्षा एजेंसी SPG और गुजरात पुलिस ने भी स्टेडियम के अंदर अपना अलग कंट्रोल रूम बनाया है.

  • 6/20

दौरे को मद्देनजर रखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भी निर्देश दिए जाएंगे कि ट्रंप के आने से पहले अहमदाबाद आने वाली सभी फ्लाइट को 3 घंटे तक बंद रखें. 
(प्रतीकात्मक फोटो)

Advertisement
  • 7/20

अहमदाबाद के ट्रैफिक डीसीपी विजय पटेल का कहना है कि रोड शो के लिए परिंदा भी पर न मार सके, ऐसी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. रोड शो से पहले पूरे रोड को बम दस्ते की टीम के द्वारा स्कैन भी किया जाएगा.
(प्रतीकात्मक फोटो)

  • 8/20

कैसी होगी ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था: 

डोनाल्ड ट्रंप के आगमन से पहले ट्रैफिक मैनेजमेंट से लेकर हवाई सुरक्षा तक चौकसी बरती जाएगी. यहां तक कि रोड शो में शामिल होने वाले सभी लोगों की चेकिंग की जाएगी. इसकी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस को सौंपी गई है.
(प्रतीकात्मक फोटो)

  • 9/20

ट्रंप की सुरक्षा के लिए 10 हजार पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे. सुरक्षा में 25 IPS अधिकारी, 65 एसीपी, 22 पुलिस इंस्पेक्टर और 800 सब-इंस्पेक्टर समेत 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.
(प्रतीकात्मक फोटो)

Advertisement
  • 10/20

हवाई सुरक्षा में करीब सात विमानों का काफिला भी रहेगा. काफिले में अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक जेट एयरफोर्स वन के अलावा छह और विमान होंगे. बताया जा रहा है कि इसमें अलग-अलग हेलीकॉप्टर, कार और कार्गो भी होंगे.
(प्रतीकात्मक फोटो)

  • 11/20

गौरतलब है कि जब किसी भी देश में ट्रंप का काफिला चलता है तो स्थानीय सुरक्षाकर्मियों के अलावा उनके अपने सुरक्षाकर्मी होते हैं, जो सैकड़ों की संख्या में होते हैं. अंदरूनी सुरक्षा घेरा पूरी तरह अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा टीम संभालती है.
(प्रतीकात्मक फोटो)

  • 12/20

अंदरूनी सुरक्षा में आमतौर पर 14 वाहन होते हैं. सबसे आगे और अगल-बगल नौ मोटर बाइक सवार चल रहे होते हैं, जो आधुनिक उपकरणों से लैस होते हैं. किसी भी तरह के संकट से निपटने में सक्षम होते हैं. आगे का रास्ता क्लियर करने का काम उन्हीं का होता है.
(प्रतीकात्मक फोटो)

  • 13/20

यही कारण है कि अमेरिकी एयरफोर्स ने अब खुद ही मोर्चा संभाल लिया है. हरक्यूलस विमान के अलावा गाड़ियां भी पहुंच चुकी हैं.
(प्रतीकात्मक फोटो)

  • 14/20

बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी अहमदाबाद हवाई अड्डे से रोड शो करेंगे और साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. बाद में ट्रंप अहमदाबाद में नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे. इस स्टेडियम में 1,00,000 से अधिक लोगों के जुटने की क्षमता है.
(फाइल फोटो)

  • 15/20

कैसा होगा अहमदाबाद का नजारा: 

डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के समय अहमदाबाद का नजारा देखने लायक होगा. ट्रंप और मोदी 7 स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे, जब तक वे अहमदाबाद रहेंगे, वहां नो फ्लाइंग जोन रहेगा, हेलिकॉप्टर से पेट्रोलिंग भी की जाएगी.

  • 16/20

हर व्यक्ति की होगी जांच: 

नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा जांच होगी. लोग पुलिस वाहन के अतिरिक्त अन्य किसी वाहन में मोटेरा नहीं जा सकेंगे. इसके लिए 2200 बस की अलग व्यवस्था की गई है. 
(प्रतीकात्मक फोटो)

  • 17/20

हाउडी मोदी की तरह होगा ‘नमस्ते ट्रंप’: 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप अमेरिका से सीधे अहमदाबाद पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम जाएंगे. इसके बाद ‘नमस्ते ट्रम्प’ का मंच साझा करेंगे.(फाइल फोटो)

  • 18/20

इधर, मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अभी से ही वहां चौकस व्यवस्था कर दी गई है. बिना जांच के कोई अंदर नहीं जा रहा है. जल्द ही यूएस सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों के अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है.

  • 19/20

भारत के दौरे को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप दोनों काफी उत्साहित हैं. पीएम मोदी के एक ट्वीट का जवाब देते हुए मेलानिया ट्रंप ने लिखा, ‘शुक्रिया नरेंद्र मोदी, इस खास न्योते के लिए. इस महीने के आखिर में वह दिल्ली और अहमदाबाद आने के लिए उत्सुक हैं. मैं और राष्ट्रपति इस दौरे के लिए उत्साहित हैं और भारत-अमेरिका की दोस्ती का जश्न मनाने को तैयार हैं.'

  • 20/20

इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप भी दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने लिखा कि मार्क जुकरबर्ग ने बताया है कि डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक में पहले नंबर पर हैं और दूसरे नंबर पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement