Advertisement

ट्रेंडिंग

पैदा होते ही हुआ कोरोना वायरस, डॉक्टर्स ने नवजात को किया ठीक

aajtak.in
  • 15 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST
  • 1/12

कोरोना वायरस के खौफ में जी रही दुनिया को इस वायरस ने दहला दिया है. पूरी दुनिया इससे निपटने के लिए जूझ रही है. इसी बीच एक नवजात बच्चे को कोरोना वायरस हो गया है. सबसे कम उम्र में संक्रमण का यह पहला मामला सामने आया. लेकिन डॉक्टर्स की सूझबूझ से अब बच्चा खतरे से बाहर हो गया है. 

(प्रतीकात्मक तस्वीर- Getty)

  • 2/12

दरअसल, लंदन के एक हॉस्पिटल में पैदा हुए एक नवजात की मां को लग रहा था कि बच्चे को न्यूमोनिया हुआ है, लेकिन जब महिला अपने बच्चे को लेकर हॉस्पिटल पहुंची तो जांच के बाद उसके होश उड़ गए. पता चला कि बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित है. 

(प्रतीकात्मक तस्वीर- Getty)

  • 3/12

'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक मां और नवजात दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. नॉर्थ मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में एक को स्पेशलिस्ट सेंटर में रखा गया, वहीं दूसरे को आइसोलेशन में भेजा गया. 

(प्रतीकात्मक तस्वीर- Getty)

Advertisement
  • 4/12

इसके बाद डॉक्टर्स ने बच्चे को कोरोना वायरस के खतरे से बाहर  निकाला. डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चा अब खतरे से बाहर है. हालांकि नवजात की मां का अभी भी इलाज चल रहा है. 

(प्रतीकात्मक तस्वीर- Getty)

  • 5/12

रिपोर्ट के मुताबिक महिला को बच्चे के जन्म से कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था. बच्चे के जन्म के बाद ऐसा लगा कि उसे न्यूमोनिया हुआ है, लेकिन जब जांच हुई तो दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. 

(प्रतीकात्मक तस्वीर- Getty)

  • 6/12

इसके बाद दोनों को अलग कर दिया गया था. डॉक्टर इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बच्चा गर्भ में ही कोरोना से संक्रमित हो गया था या पैदा होने के बाद संक्रमित हुआ है.

Advertisement
  • 7/12

रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स्टीट्रीशियन्स एंड गाइनोकोलोजिस्ट की ओर से सलाह दी गई है कि बच्चे को उसकी मां से दूर नहीं किया जा सकता है, और बच्चे को उसकी मां का दूध मिलना जरूरी है. हालांकि अब बच्चा खतरे से बाहर है. 

(Photos: PTI)

  • 8/12

इधर पूरे इंग्लैंड में कोरोना वायरस के 798 मामले सामने आ चुके हैं. और अभी तक 10 लोगों की जान जा चुकी है. बीते 24 घंटों के दौरान वायरस के संक्रमण में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

  • 9/12

पूरी दुनिया की बात करें तो कोरोना के चलते अब तक दुनियाभर में 5436 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और एक लाख चालीस हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं.

Advertisement
  • 10/12

अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल: 

दुनिया भर के देश कोरोना से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर चुके हैं. कोरोना के चलते अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी घोषणा की. ट्रंप ने कोरोना से लड़ने के लिए 50 बिलियन डॉलर के फंड का ऐलान किया.

  • 11/12

भारत में आंकड़ा सौ के पार: 

जबकि भारत में आंकड़ा 100 के पार चला गया है. हालात को देखते हुए कई राज्यों ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है.

  • 12/12

भारत में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. हालात को देखते हुए कई राज्यों ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है तो कई शहरों में धारा 144 लगा दी गई है. केंद्र सरकार भी पूरी तैयारी कर रही है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement