Advertisement

ट्रेंडिंग

कोरोना वायरस पॉजिटिव महिला को हॉस्पिटल ने भेजा 26 लाख का बिल

aajtak.in
  • 21 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST
  • 1/7

एक महिला को कोरोना वायरस संक्रमण की जांच और ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल की ओर से 26 लाख 41 हजार रुपये का  बिल भेजा गया है. time.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी के आखिर में डैनी एस्किनी नाम की महिला की छाती में दर्द शुरू हुआ था जिसके बाद वह हॉस्पिटल गई थीं.

प्रतीकात्मक तस्वीरें

  • 2/7

एस्किनी को छाती में दर्द के साथ ही सांस लेने में तकलीफ और माइग्रेन की तकलीफ भी होने लगी थी. उनके डॉक्टर को लगा कि महिला को नई दवा की वजह से रिएक्शन हो रहा है. इसके बाद अमेरिका के बॉस्टन की रहने वाली महिला को एक हॉस्पिटल के इमरजेंसी में भेजा गया.

  • 3/7

शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि एस्किनी को निमोनिया है और उन्हें घर भेज दिया गया. लेकिन कुछ दिनों बाद उनका टेंपरेचर बढ़ने लगा और कफ भी शुरू हो गया. दो बार और हॉस्पिटल जाने के बाद बीमारी के सातवें दिन एस्किनी का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया और उन्हें फिर रिकवर होने के लिए घर जाने दिया गया.

Advertisement
  • 4/7

टेस्ट के तीन दिन बाद एस्किनी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. कुछ दिनों बाद उन्हें हॉस्पिटल की ओर से जांच और ट्रीटमेंट के लिए 26 लाख से अधिक का बिल भेजा गया. एस्किनी ने कहा- 'मैं बिल देखकर हैरान रह गई. मैं निजी तौर पर किसी को नहीं जानती जिनके पास इतने अधिक रुपये हों.

  • 5/7

एस्किनी की तरह अमेरिका में 2 करोड़ 70 लाख लोगों के पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है. अमेरिका में कोरोना वायरस की जांच फ्री करने की घोषणा की गई है, लेकिन जानकारों को डर है कि लोगों को ट्रीटमेंट के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है.

  • 6/7

18 मार्च को अमेरिका ने फैमिलीज फर्स्ट कोरोना वायरस रेस्पॉन्स एक्ट को लागू किया है. इसके तहत ही कोरोना वायरस की जांच मुफ्त की जाएगी. हालांकि, इस कानून में ट्रीटमेंट के खर्च को लेकर कुछ नहीं कहा गया है.

Advertisement
  • 7/7

बता दें कि भारत में इस वक्त संक्रमित मरीजों की संख्या 285 हो गई है. 6700 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है. दुनिया में संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार की सुबह तक 2,76,000 से अधिक है, वहीं मृतकों की संख्या 11,400 से अधिक हो गई है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement