Advertisement

ट्रेंडिंग

इस देश के स्वास्थ्य मंत्री ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, चली गई कुर्सी

aajtak.in
  • 07 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 9:55 PM IST
  • 1/7

कोरोना संक्रमण की वजह से लगभग पूरी दुनिया में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग देशों में इसका पालन नहीं करने वालों के लिए सजा का प्रावधान भी किया गया है लेकिन लॉकडाउन का पालन नहीं करने की वजह से न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी ही चली गई.

  • 2/7

दरअसल अपने देश में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए न्यूजीलैंड ने कड़े कदम उठाए हैं और इसको तोड़ने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती बरत रही है. इसी का खामियाजा वहां के स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क को भुगतना पड़ा.

  • 3/7

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाकर जूनियर रैंक का मंत्री बना दिया. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री रहे डेविड क्लार्क ने अपनी गलती को भी स्वीकार किया और कहा कि उन्होंने देश में लॉकडाउन के लिए अपनाए गए नियमों का उल्लंघन किया था.

Advertisement
  • 4/7

उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे समय में अपने परिवार के साथ घर के भीतर रहना चाहिए था ताकि आमलोगों के बीच आदर्श स्थापित किया जा सके. क्लार्क ने कहा कि उन्होंने अपने कृत्य से देश को शर्मिंदा किया है.

  • 5/7

बता दें कि पद से हटाए जाने के बाद मंत्री क्लार्क ने खुद के लिए इडियट जैसे शब्द का भी इस्तेमाल किया. ऐसे वक्त में जब न्यूजीलैंड में लॉकडाउन लागू है तो स्वास्थ्य मंत्री क्लार्क अपने परिवार संग समुद्र के किनारे ड्राइव का आनंद ले रहे थे.

  • 6/7

ये जानकारी सामने आने के बाद न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न काफी नाराज हो गईं और उन्हें उस पद से हटा दिया.

Advertisement
  • 7/7

आर्डर्न ने अपना गुस्सा प्रकट करते हुए कहा कि गनीमत है उन्हें बर्खास्त नहीं किया.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement