Advertisement

ट्रेंडिंग

अपने सोने का वीडियो इंटरनेट पर लाइव कीजिए, कमाइए 4 लाख

aajtak.in
  • 11 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST
  • 1/10

आलस और नींद छोड़कर लोग मेहनत करके पैसे कमाते हैं. लेकिन अगर किसी को सिर्फ सोने के लिए पैसे मिले तो इससे आसान तरीका नहीं हो सकता पैसा कमाने का. अब यह ट्रेंड चल गया है कि लोग सोने के लिए पैसे कमा रहे हैं. कई कंपनियां लोगों को सोने के लिए पैसे दे रही हैं. (फोटोः रायटर्स)

  • 2/10

टेक्नोलॉजी की खबरें देने वाली कंपनी वायर्ड के अनुसार इंटरनेट पर लाइव स्ट्रीमिंग करने वाली कंपनी ट्विच अपने यूजर्स को सोने के लिए लाखों रुपये दे रही है. इसके यूजर्स एक-एक रात में लाखों रुपयों की कमाई कर रहे हैं. (फोटोः रायटर्स)

  • 3/10

इसके लिए आपको करना कुछ नहीं है. सिर्फ आपको इतना करना है कि जब आप सो रहे हों तब आप पूरी रात खुद का लाइव स्ट्रीमिंग करिए. (फोटोः रायटर्स)

Advertisement
  • 4/10

इसके लिए ट्विच यूजर्स सोने से पहले वेबकैम को बिस्तर की तरफ घुमा देते हैं. ताकि आपके सोने की सही रिकॉर्डिंग हो सके और इंटरनेट पर उसकी लाइव स्ट्रीमिंग हो सके. (फोटोः रायटर्स)

  • 5/10

ट्विच यूजर्स जब सोते हैं और उनकी लाइव स्ट्रीमिंग होती है तो उनके फॉलोअर्स उन्हें पैसे दान करते हैं. इसके जरिए हर ट्विच यूजर एक-एक रात में लाखों डॉलर की कमाई कर रहे हैं. (फोटोः रायटर्स)

  • 6/10

अमेरिका के रहने वाले एक विडियो-मेकर ने वायर्ड को बताया कि उसने एक रात में खुद को सोता हुआ लाइव स्ट्रीम करके 5,600 डॉलर यानी करीब 4,14,000 रुपये कमाए थे. (फोटोः रायटर्स)

Advertisement
  • 7/10

ऑनलाइन शॉपिगं वेबसाइट अमेजन की ही कंपनी है ट्विच. इस लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के दुनियाभर में करीब 1.50 करोड़ यूजर्स हैं. (फोटोः रायटर्स)

  • 8/10

इस वेबसाइट पर यूजर सिर्फ सोने का ही नहीं, बल्कि दिन में जो भी काम करते हैं उसका वीडियो या लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. (फोटोः रायटर्स)

  • 9/10

इस वेबसाइट के यूजर्स पैसे कमाने के लिए ये यूजर पेड सब्सक्रिप्शन, ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू और डोनेशन का सहारा लेते हैं. (फोटोः रायटर्स)

Advertisement
  • 10/10

ट्विटर यूजर सेसिला एनेसतासियो ने ट्वीट किया है कि इतना ही नहीं, आप इस वेबसाइट पर गेमिंग, चैटिंग या किसी पार्टी की भी लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. इसके बदले उन्हें पैसे मिलते हैं. (फोटोः रायटर्स)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement