85 लाख की जॉब छोड़ बना ट्रैवल क्रिएटर, अब कमाई रह गई इतनी, खुद बताया नौकरी छोड़ने के बाद क्या करना पड़ रहा फेस

सक्षम राज सेठ नाम के एक शख्स ने 85 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़कर फुल-टाइम ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर बनने का साहसिक फैसला लिया. वहीं, उनकी पार्टनर स्मृति सिडाना सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और इस सफर में उनका पूरा साथ दे रही हैं.

Advertisement
85 लाख का पैकेज छोड़ने वाले सक्षम राज सेठ की कहानी (Photo- instagram@/smritiandsaksham) 85 लाख का पैकेज छोड़ने वाले सक्षम राज सेठ की कहानी (Photo- instagram@/smritiandsaksham)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

आज के समय में अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर अपने पसंद के काम को करियर बनाने का फैसला आसन नहीं है. लेकिन टेक प्रोफेशनल सक्षम राज सेठ ने कुछ ऐसा ही किया. उन्होंने करीब 85 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी, ताकि अपनी मर्जी की जिंदगी जी सकें और फुल-टाइम ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर बन सकें. 

उनकी पार्टनर स्मृति सिडाना एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जो नौकरी के साथ-साथ इस सफर में उनका पूरा साथ दे रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं सक्षम ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया और अब उनकी जिंदगी कैसी है.

Advertisement

नौकरी में अच्छी कमाई लेकिन जिंदगी के लिए समय नहीं
सक्षम का कहना है कि नौकरी छोड़ने का फैसला सिर्फ इसलिए नहीं था कि उन्हें अपना काम पसंद नहीं था. समय के साथ उनकी जिंदगी काम तक सीमित होती जा रही थी. उन्हें महसूस हुआ कि अच्छी कमाई के बावजूद उनके पास अपनी जिंदगी और समय को अपनी पसंद के मुताबिक जीने की आजादी कम थी.

इसके बाद उन्होंने तय किया कि वह ज्यादा पैसे कमाने के बजाय आजादी और नए अनुभवों को प्राथमिकता देंगे. सक्षम और स्मृति पहले से साथ में ट्रैवल कंटेंट बना रहे थे, इसलिए उन्होंने इसे फुल-टाइम करियर के तौर पर आजमाने का फैसला किया.

85 लाख की नौकरी छोड़ना आसान नहीं था
सक्षम ने जॉब छोड़ने का फैसला अचानक नहीं लिया था. उन्होंने माना कि इतनी बड़ी सैलरी वाली नौकरी छोड़ने का मतलब आर्थिक सुरक्षा और कंफर्टेबल लाइफस्टाइल को छोड़ना भी था. कंटेंट क्रिएशन में उनकी कमाई फिलहाल उतनी नहीं है, जितनी उन्हें नौकरी से मिलती थी.

Advertisement

उनके मुताबिक, इस करियर में सबसे बड़ी चुनौती इनकम का फिक्स न होना है. यहां हर महीने तय सैलरी नहीं मिलती और न ही ग्रोथ का कोई निश्चित रास्ता होता है. कंटेंट बनाने के साथ नए आइडिया पर काम करना, ब्रांड्स से संपर्क करना और यह समझना पड़ता है कि व्यूअर्स को क्या पसंद आ रहा है.

ट्रैवल करना छुट्टी मनाना नहीं है
सक्षम और स्मृति के लिए ट्रैवल कंटेंट क्रिएशन का मतलब सिर्फ घूमना और मौज करना नहीं है. उन्हें शूटिंग, वीडियो एडिटिंग, कंटेंट प्लानिंग, ब्रांड्स से बातचीत और लगातार नए कंटेंट तैयार करने पर भी काम करना पड़ता है.

स्मृति का कहना है कि सक्षम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अब उनके समय पर किसी का कंट्रोल नहीं है. पहले उन्हें ज्यादातर समय ऑफिस में बिताना पड़ता था और घूमने के लिए छुट्टियों का इंतजार करना पड़ता था. अब वह अपनी डेली लाइफ को अपनी जरूरत के हिसाब से तय कर सकते हैं.

पार्टनर अभी भी कर रही हैं नौकरी
स्मृति खुद सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और नौकरी के साथ पार्ट-टाइम ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंटेंट भी बनाती हैं. दोनों ने मिलकर इस नई लाइफस्टाइल को अपनाया है लेकिन स्मृति ने अपनी नौकरी नहीं छोड़ी है.

वह मानती हैं कि इस तरह की जिंदगी को सिर्फ ग्लैमरस तरीके से देखना सही नहीं है. फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर बनना भी एक नौकरी की तरह ही मेहनत मांगता है. इसमें लगातार काम करने, नए आइडिया तलाशने और व्यूअर्स की पसंद के मुताबिक कंटेंट बनाने का दबाव रहता है.

Advertisement

सक्षम और स्मृति की कहानी दिखाती है कि अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर अपनी पसंद का करियर चुनना संभव है लेकिन इसके साथ आय (इनकम) में उतार-चढ़ाव और लगातार मेहनत के लिए तैयार रहना भी जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »