इस होटल में होगी रश्मिका और विजय की शादी,जानें क्यों है यह इतना खास

सालों तक अपने रिश्ते को छुपाने के बाद आखिरकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है. VIROSH के नाम से मशहूर यह जोड़ी इस समय उदयपुर में है, जहां अरावली की पहाड़ियों के बीच एक बेहद आलीशान होटल में इनकी शादी की रस्में शुरू होने वाली हैं.

Advertisement
सिर्फ होटल नहीं, ये तो रईसी का अड्डा है (Photo: @itchotels.com) सिर्फ होटल नहीं, ये तो रईसी का अड्डा है (Photo: @itchotels.com)

आनंद सिंह

  • नई दिल्ली ,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

साउथ के दो बड़े फिल्म स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.  यह जोड़ी सोमवार को उदयपुर पहुंच चुकी है. उदयपुर एयरपोर्ट पर भले ही रश्मिका और विजय अलग-अलग अपनी-अपनी टीम के साथ नजर आए, लेकिन उनके चेहरे की चमक और मुस्कान ने सब कुछ साफ कर दिया कि वे अपनी नई पारी के लिए कितने तैयार हैं. रश्मिका जहां ब्लू पैंटसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विजय लेदर जैकेट और सूट में काफी कूल नजर आए.

Advertisement

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये दोनों अरावली की पहाड़ियों के बीच बसे 'Mementos by ITC Hotels' में सात फेरे लेने वाले हैं. यह होटल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और प्राइवेसी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. आखिर यह होटल इतना खास क्यों है और यहां क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

यह भी पढ़ें: 'गटर है, लेकिन सोने का...' धारावी की तंग गलियों में होता है अरबों का कारोबार

क्या है इस 'मेमेंटोस' होटल की खासियत?

जिस होटल को रश्मिका और विजय ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन के लिए चुना है, वो कोई मामूली जगह नहीं है. यह उदयपुर शहर की भीड़भाड़ से दूर अरावली की शांत पहाड़ियों के बीच बना एक ऐसा रिसॉर्ट है, जहां सिर्फ प्राइवेसी ही प्राइवेसी है. यहां मेहमानों की खातिरदारी के लिए 'बटलर सर्विस' मिलती है, यानी हर मेहमान के साथ एक पर्सनल हेल्पर होता है जो उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखता है. रहने के लिए यहां आलीशान विला और सुइट्स हैं, जहां से पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा दिखता है. साथ ही यहां का 'काया कल्प' स्पा और पूरी दुनिया का मशहूर खाना इस जगह को और भी खास बना देता है. सीधे शब्दों में कहें तो यहां मेहमानों को राजा-महाराजाओं जैसा अहसास कराया जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: होटल जैसी सुविधा और किराया भी कम, जानें 'सर्विस अपार्टमेंट' के बड़े फायदे

शादी का कार्यक्रम पूरे तीन दिन तक चलेगा. 24 फरवरी से ही मेहंदी और संगीत जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे. इसके बाद 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे. उदयपुर में अपनी प्राइवेट शादी निपटाने के बाद, यह कपल 4 मार्च को हैदराबाद में एक बहुत बड़ा रिसेप्शन देगा, जहां फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारों के जुटने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement