हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा सबसे जरूरी होती है. हर एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिया जाता है कि वो यात्रियों की सेफ्टी से जुड़े नियमों का कढ़ाई से पालन करे. यही वजह है कि नागरिक उड्डयन विभाग (BCAS) और एयरलाइंस कुछ चीजों को विमान में ले जाने पर सख्त पाबंदी लगाते हैं. अक्सर अनजाने में यात्री अपने हैंड बैग या चेक-इन बैगेज में ऐसी चीजें रख लेते हैं जिससे उन्हें एयरपोर्ट सुरक्षा जांच के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है.
फ्लाइट में न ले जाएं ये चीज
इस खबर में हम आपको एक ऐसी चीज की जानकारी दे रहे हैं जो फ्लाइट में प्रतिबंधित है. लेकिन जानकारी ना होने से कई बार यात्री उसे अपने बैग में रख लेते हैं.
ज्वलनशील पदार्थ फ्लाइट में बैन
माचिस, लाइटर, फ्यूल, पेंट थिनर और लाइटर फ्लूइड ले जाना सख्त मना है क्योंकि ये चीजें अत्यधिक संवेदनशील होती हैं और ऊंचाई पर हवा के दबाव में बदलाव के कारण आग लगने का कारण बन सकती हैं. एक छोटी सी माचिस की डिब्बी या लाइटर भी उड़ान के दौरान बड़े खतरे को जन्म दे सकता है.
यही वजह है कि इन्हें न तो हैंड बैग में और न ही चेक-इन बैगेज में ले जाने की अनुमति दी जाती है. एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान ऐसी चीजें पकड़े जाने पर न केवल आपका सामान जब्त किया जा सकता है बल्कि आप पर जुर्माना भी लग सकता है.
माचिस और लाइटर: सुरक्षा नियमों के अनुसार, माचिस या किसी भी प्रकार का लाइटर (चाहे वह इलेक्ट्रिक हो या गैस वाला) विमान के अंदर ले जाना मना है.
केमिकल और थिनर: पेंट थिनर, तारपीन का तेल या अन्य ज्वलनशील रसायन आग पकड़ने की बहुत ज्यादा क्षमता रखते हैं इसलिए इन्हें पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है.
लाइटर फ्लूइड और फ्यूल: लाइटर में भरने वाला लिक्विड या किसी भी तरह का लिक्विड फ्यूल विस्फोटक श्रेणी में आता है और यात्रा के दौरान जोखिम भरा हो सकता है.
स्प्रे और परफ्यूम: हालांकि पर्सनल केयर के लिए छोटे एरोसोल स्प्रे की अनुमति है लेकिन अत्यधिक ज्वलनशील इंडस्ट्रियल स्प्रे ले जाने पर पाबंदी है.
नियमों का उल्लंघन: अगर सुरक्षा जांच के दौरान आपके पास ये चीजें पाई जाती हैं तो उन्हें तुरंत हटा दिया जाता है और गंभीर मामलों में यात्री से पूछताछ भी की जा सकती है.
aajtak.in