India's Deepest River Valley: कहां है भारत की सबसे गहरी नदी घाटी, जहां के नजारे देख भूल जाएंगे दुनिया, वापस आने का नहीं करेगा मन!

अगर इस गर्मी भीड़ से दूर किसी अनोखी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अरुणाचल प्रदेश के पास ब्रह्मपुत्र नदी की गहरी घाटी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. बर्फीले पहाड़, घने जंगल और रोमांच से भरपूर यह जगह हर नेचर लवर का सपना है.

Advertisement
भारत के नॉर्थ ईस्ट में घूमने के लिए बहुत खास जगहें है. (PHOTO:AI) भारत के नॉर्थ ईस्ट में घूमने के लिए बहुत खास जगहें है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:26 PM IST

India's Deepest River Valley: भारत में काफी नदी-घाटियां मौजूद हैं, जहां लोग छुट्टियां मिलते ही घूमने निकल जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी नदी घाटी भी है, जिसे दुनिया की सबसे गहरी घाटियों में गिना जाता है? ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बादलों से घिरी चोटियां, घने जंगल और गर्जना करती नदी... अगर आपको ऑफबीट डेस्टिनेशन और नेचर एडवेंचर पसंद है, तो यह जगह आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में जरूर शामिल कर लीजिए. 

Advertisement

गर्मियों में मौसम में यह शानदार जगह फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जाने के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां के नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे और वहां की शांति और खूबसूरती का इस कदर दिल जीत लेंगी कि आपका वापस आने का भी मन नहीं करेगा. चलिए बताते हैं कि भारत में कहां पर यह गहरी नदी घाटी मौजूद है और इसकी क्या खासियत है.

कहां है भारत की सबसे गहरी नदी घाटी?

भारत की सबसे गहरी नदी घाटी ब्रह्मपुत्र नदी से जुड़ी मानी जाती है. इसका सबसे गहरा हिस्सा पूर्वी हिमालय में अरुणाचल प्रदेश के पास स्थित है, जहां ब्रह्मपुत्र नमचा बरवा पर्वत के आसपास बेहद संकरी और गहरी घाटी बनाती है. यह इलाका चीन-तिब्बत सीमा के करीब है और अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है.

Advertisement

क्यों है इतनी खास?

यह घाटी अपनी असाधारण गहराई और शानदार प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है. कई भूगोल एक्सपर्ट के अनुसार, इसके कुछ हिस्से अमेरिका के फेमस ग्रैंड कैन्यन से भी ज्यादा गहरे माने जाते हैं. चारों ओर बर्फीले पहाड़, घने जंगल और तेज बहती ब्रह्मपुत्र इसे नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं बनाते.

यहां क्या-क्या देख सकते हैं?

टूरिस्ट के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है, इस इलाके की यात्रा के दौरान आपको बर्फ से ढके हिमालयी पहाड़, घने जंगल, ब्रह्मपुत्र नदी का शानदार फ्लो, दुर्लभ पक्षी और वन्यजीव, खूबसूरत ट्रेकिंग रूट, पारंपरिक जनजातीय गांव और बादलों से ढकी मनमोहक वादियां देखने को मिलेंगी.

एडवेंचर लवर्स के लिए परफेक्ट

अगर आपको ट्रेकिंग, नेचर फोटोग्राफी या ऑफबीट ट्रैवल पसंद है, तो यह जगह बिल्कुल निराश नहीं करेगी. हालांकि यहां का रास्ता पहाड़ी और मुश्किलभरा है, इसलिए सफर से पहले मौसम और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी जरूर लें.

घूमने का सबसे अच्छा समय

अक्टूबर से अप्रैल के बीच यहां का मौसम सबसे सुहावना रहता है. इस दौरान आसमान साफ होता है और घाटियों व हिमालय के शानदार नजारों का भरपूर मजा लिया जा सकता है.

अगर आप भी भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति के बीच सुकून और रोमांच दोनों का अनुभव करना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश के पास ब्रह्मपुत्र नदी की यह गहरी घाटी आपकी अगली यादगार ट्रिप बन सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »