विदेशी टूरिस्ट ने खाया भारतीय ट्रेन का खाना, फिर जो कहा वो सबको हैरान कर देगा!

भारतीय रेलवे के खाने को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल उठते हैं, लेकिन भारत घूमने आए एक विदेशी ट्रैवल ब्लॉगर का अनुभव बिल्कुल अलग रहा. फ्रैन नाम के इस ब्लॉगर ने ट्रेन यात्रा के दौरान मिली मिक्स थाली का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो अब वायरल हो चुका है.

Advertisement
देसी स्वाद के मुरीद हुए विदेशी मेहमान (Photos: Fran/Instagram) देसी स्वाद के मुरीद हुए विदेशी मेहमान (Photos: Fran/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

अक्सर जब भी भारतीय ट्रेन के खाने की बात आती है, तो लोगों के मन में सफाई और स्वाद को लेकर कई तरह के सवाल उठते हैं. लेकिन भारत घूमने आए एक विदेशी ट्रैवल ब्लॉगर के साथ जो हुआ, उसने इस पुरानी सोच को पूरी तरह बदल दिया है. इस ब्लॉगर ने ट्रेन यात्रा के दौरान मिलने वाले खाने का एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. विदेशी मेहमान ने न सिर्फ मजे से खाना खाया, बल्कि रेलवे की इस सर्विस को एक शानदार सरप्राइज भी बताया.

Advertisement

विदेशी ट्रैवल ब्लॉगर फ्रैन, जो अपनी यात्राओं के वीडियो अक्सर शेयर करते रहते हैं, उन्होंने अपनी इस भारतीय रेलवे यात्रा का अनुभव इंस्टाग्राम पर साझा किया है. वीडियो में वह कहते हैं कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि सफर के दौरान उन्हें इतना पूरा और भरपेट भोजन मिलेगा. फ्रैन ने जैसे ही अपनी थाली दिखाई, वह खुद भी काफी खुश नजर आए. उनकी थाली में ताजी चपातियां, चिकन करी, दाल और मिक्स सब्जियां परोसी गई थीं.

वीडियो यहां देखें...

यह भी पढ़ें: दुनिया के वो 5 शहर, जहां की तेज हवाएं प्रदूषण को टिकने नहीं देतीं

चिकन करी और हलवे ने जीता दिल

थाली के मेन्यू को आगे दिखाते हुए फ्रैन ने चावल, दही और अचार का भी जिक्र किया. उन्होंने जब मिठाई का पैकेट खोला, तो उसमें हलवा देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. रोटी के साथ चिकन करी का पहला निवाला लेते ही उनके मुंह से निकला, 'यह वाकई बहुत स्वादिष्ट है.' उन्होंने खाने की तारीफ करते हुए कहा कि चावल और बाकी चीजें भी काफी अच्छी क्वालिटी की हैं.

Advertisement

फ्रैन ने अपनी पोस्ट में इस बात को भी माना कि आमतौर पर लोग भारतीय रेलवे के खाने के बारे में अच्छी बातें नहीं करते और इसकी इमेज थोड़ी खराब है. लेकिन अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी. यह मिक्स थाली वाकई लाजवाब थी.' उन्होंने खाने की ताजगी, बेहतरीन स्वाद और मात्रा की जमकर सराहना की. फ्रैन के मुताबिक, उन्हें जो खाना मिला वह एकदम फ्रेश था और उसका स्वाद उनकी उम्मीदों से कहीं बेहतर निकला.

यह भी पढ़ें: ट्रेन नहीं चलता-फिरता महल! मिडिल क्लास की एक साल की सैलरी, 6 दिन का किराया

बता दें कि फ्रैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी यात्राओं के दिलचस्प वीडियो शेयर करते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 5,500 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी ट्रैवल स्टोरीज को काफी पसंद करते हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement