भयंकर गर्मी से मिलेगी राहत! परिवार के साथ घूम आएं भारत की ये 7 जगहें

Best Summer Vacation Places In India: अगर आप गर्मियों की छुट्टी में परिवार के साथ ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां बच्चों को मस्ती करने का मौका मिले और बड़े भी सुकून के पल बिता सकें तो भारत में कई ऐसे खूबसूरत जगहें हैं, जहां का ठंडा मौसम, शानदार नजारे और फैमिली फ्रेंडली एक्टिविटीज आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकती हैं.

Advertisement
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें (Photo-ITG) गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

Best Summer Vacation Places In India: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही ज्यादातर लोग परिवार और बच्चों के साथ घूमने का प्लान बनाने लगते हैं. ऐसे में हर कोई ऐसी जगह की तलाश करता है, जहां मौसम सुहावना हो और बच्चों के लिए भी घूमने-फिरने और मस्ती करने के अच्छे ऑप्शन हों. भारत में कई ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं, जहां परिवार के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिताई जा सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसी कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जो समर वेकेशन के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं और जहां आप कम खर्च में आसानी से घूम सकते हैं.

Advertisement

तमिलनाडु का कूनूर
अगर आप परिवार के साथ शांत और कम भीड़ वाली जगह पर घूमना चाहते हैं तो तमिलनाडु का कूनूर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यहां टॉय ट्रेन की सवारी, चाय के बागान और नेचर वॉक बच्चों और बड़ों दोनों को काफी पसंद आते हैं.

तमिलनाडु का कोडाइकनाल
कोडाइकनाल को प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशन भी कहा जाता है. यहां की झीलें, ठंडी हवा और खूबसूरत नजारे लोगों को खूब पसंद आते हैं. यहां आप परिवार के साथ बोटिंग और पिकनिक का मजा ले सकते हैं.

केरल का मुन्नार
हरी-भरी चाय की पहाड़ियां और ठंडा मौसम मुन्नार को समर वेकेशन के लिए खास बनाते हैं. यहां बच्चे को वाइल्डलाइफ देखने, टी म्यूजियम घूमने और नेचर को करीब से देखने का मौका मिलता है. 

उत्तराखंड का नैनीताल
नैनीताल लंबे समय से फैमिली ट्रिप के लिए लोगों की पसंदीदा जगह रहा है. यहां बोटिंग, रोपवे राइड और बाजार घूमने का अलग ही मजा है. यह जगह रिलैक्सेशन और हल्के एडवेंचर दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है.

Advertisement

कश्मीर का गुलमर्ग
अगर आप गर्मियों में भी बर्फ देखने का मजा लेना चाहते हैं तो कश्मीर का गुलमर्ग बेहतरीन जगह है. यहां की गोंडोला राइड, बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत नजारे बच्चों को बेहद पसंद आते हैं.

उत्तराखंड का ऋषिकेश
ऋषिकेश सिर्फ धार्मिक जगह ही नहीं, बल्कि फैमिली ट्रिप के लिए भी बेस्ट जगह है. यहां नदी किनारे बने कैफे, छोटी ट्रैकिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती हैं.

सिक्किम का गंगटोक
सिक्किम का गंगटोक अपनी साफ-सफाई, खूबसूरत पहाड़ों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां केबल कार राइड, मठ और शानदार व्यू बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी पसंद आता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement