Advertisement

सैर सपाटा

Ladakh Trip: लद्दाख में वेकेशन मना रहीं रुबीना-हिना, बौद्ध मोनेस्ट्री से नुब्रा वैली तक का दिखाया खूबसूरत नजारा, Photos

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST
  • 1/9

लद्दाख की बर्फीली वादियां इन दिनों सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि टीवी की पॉपुलर हसीनाएं रुबीना दिलैक और हिना खान की वेकेशन तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में हैं. दोनों अभिनेत्रियां अपने-अपने पतियों अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल के साथ लद्दाख पहुंची हैं. रुबिना के इस फैमिली ट्रिप में उनकी मां, सास-ससुर और दोनों नन्हीं बेटियां ईधा और जीवा भी शामिल हैं. माइनस डिग्री तापमान, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत वादियों के बीच परिवार के साथ बिताए उनके पल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

(PHOTO:ITG)

  • 2/9

बर्फ से ढकी चोटियों और नीले आसमान के बीच रुबीना दिलैक पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आईं. दोनों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने हैं. पहाड़ों के बीच उनका यह स्टाइलिश अंदाज तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है. लद्दाख की खूबसूरत वादियां इस तस्वीर को खास बना रही हैं.


(PHOTO: Instagram@rubinadilaik)
 

  • 3/9

लकड़ी की नक्काशी वाली बालकनी से अभिनव शुक्ला लद्दाख के पहाड़ों का नजारा देखते नजर आए. दूर तक फैले पहाड़, हरियाली और खुला आसमान यहां की खूबसूरती दिखा रहे हैं. शहर की भीड़ से दूर यह शांत जगह सुकून भरी लगती है. तस्वीर में लद्दाख का प्राकृतिक नजारा साफ दिखाई देता है.

(PHOTO: Instagram@rubinadilaik)
 

Advertisement
  • 4/9

लद्दाख घूमने के दौरान रुबीना दिलैक और हिना खान एक खूबसूरत मोनेस्ट्री में भी पहुंचें. उन्होंने यहां तस्वीरें क्लिक कराईं, जिनमें पीछे बौद्ध शैली की पारंपरिक इमारत दिखाई दे रही है. मोनेस्ट्री की सुनहरी छत और आसपास का शांत माहौल लद्दाख की संस्कृति की झलक देता है. 

(PHOTO: Instagram@rubinadilaik)
 

  • 5/9

लद्दाख की मशहूर नुब्रा वैली में रुबीना दिलैक ने ऊंट की सवारी का मजा लिया. अपनी बेटी के साथ उनकी ऊंट पर बैठे हुए तस्वीर भी सामने आई है. नुब्रा वैली में इस तरह के ऊंट देखने को मिलते हैं, इसलिए यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए यह अनुभव काफी अलग और यादगार हो सकता है.

(PHOTO: Instagram@rubinadilaik)
 

  • 6/9

लद्दाख के एक स्थानीय कैफे में रुबिना और हिना अपनी फैमिली के साथ समय बिताती नजर आईं. इस दौरान उन्होंने लोकल खाने का स्वाद भी लिया और कैफे के लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई. घूमने के साथ किसी जगह के स्थानीय डिश को चखना भी सफर का मजेदार हिस्सा होता है, जो याद रह जाता है.

(PHOTO: Instagram@rubinadilaik)
 

Advertisement
  • 7/9

रुबीना दिलैक ने यहां की पारंपरिक वास्तुकला की भी झलक दिखाई. लकड़ी के दरवाजे और उन पर बनी नक्काशी तस्वीर में काफी सुंदर नजर आ रही है. लद्दाख की इमारतों और घरों में इस तरह की खास कारीगरी देखने को मिलती है, जो यहां की अलग पहचान बनाती है.

(PHOTO: Instagram@rubinadilaik)
 

  • 8/9

लद्दाख की ऐतिहासिक इमारत के सामने रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपने परिवार के साथ सीढ़ियों पर बैठकर फोटो क्लिक करवाई. उनके पीछे दिखाई दे रही पुरानी इमारत यहां के इतिहास और पारंपरिक वास्तुकला की झलक देती है. पहाड़ों के बीच बनी ऐसी ऐतिहासिक जगहें लद्दाख घूमने वाले लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट करती हैं. 

(PHOTO: Instagram@rubinadilaik)
 

 

 

  • 9/9

लद्दाखी की वादियों के बीच रुबीना और हिना का स्टाइलिश अंदाज भी लोगों को ध्यान खींच रहा है, दोनों का ही विंटर लुक काफी अच्छा लग रहा है. अभिनव और रॉकी भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं. लद्दाख के शांत पहाड़ बहुत सुंदर लग रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका भी मन घूमने का करने लगेगा. 

(PHOTO: Instagram@rubinadilaik)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement