ग्वालियर में मोबाइल ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, फोन को आग से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स!

ग्वालियर में क्लिनिक के अंदर मोबाइल ब्लास्ट होने की घटना ने एक बार फिर फोन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कई बार चार्जिंग में लापरवाही और खराब बैटरी के कारण फोन गर्म हो सकता है. ऐसे में कुछ आसान सावधानियां अपनाकर मोबाइल में आग लगने और ब्लास्ट होने का खतरा कम किया जा सकता है.

Advertisement
फोन में आग और ब्लास्ट से बचने के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान. (Photo: AI) फोन में आग और ब्लास्ट से बचने के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान. (Photo: AI)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक क्लिनिक में मोबाइल फोन फटने का मामला सामने आया है. एक युवक डॉक्टर को दिखाने पहुंचा था, तभी उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल अचानक फट गया और उसमें आग लग गई. घटना के समय क्लिनिक में दूसरे मरीज और छोटे बच्चे भी मौजूद थे.

मोबाइल फटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, क्लिनिक के स्टाफ ने तुरंत आग बुझा दी और किसी को चोट नहीं आई. इस घटना के बाद मोबाइल इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी हो गया है. आइए जानते हैं कि स्मार्टफोन को ब्लास्ट होने से कैसे बचाया जा सकता है.

Advertisement

फोन ब्लास्ट होने की ज्यादातर घटनाओं के पीछे स्मार्टफोन की बैटरी में खराबी या ज्यादा गर्म होना एक वजह हो सकती है. कई बार फोन को गलत तरीके से चार्ज करने और इस्तेमाल के दौरान की गई छोटी-छोटी गलतियों की वजह से भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं.

आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप फोन इस्तेमाल करते समय इन गलतियों से बच सकते हैं और फोन में आग लगने या ब्लास्ट होने का खतरा कम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: डॉक्टर को दिखाने पहुंचा था शख्स, "VIDEO: डॉक्टर को दिखाने पहुंचा था शख्स, क्लिनिक में अचानक फटा फोन... मची अफरा-तफरी

जानिए फोन ब्लास्ट होने से कैसे बचा जा सकता है

फोन को हमेशा सही चार्जर से चार्ज करें

जब भी आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज करें, तो हमेशा उसी कंपनी का चार्जर इस्तेमाल करें. किसी दूसरे फोन का चार्जर या सस्ता और बिना सर्टिफिकेशन वाला चार्जर इस्तेमाल करने से बचें.

Advertisement

अगर आपके पास फोन का ओरिजिनल चार्जर नहीं है, तो किसी भरोसेमंद और सर्टिफाइड ब्रांड का चार्जर ही खरीदें. इससे फोन की बैटरी को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है.

बिस्तर या कंबल पर रखकर फोन चार्ज न करें

कई लोग सोते समय अपना फोन बिस्तर के पास रखकर चार्ज करते हैं. लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. चार्जिंग के दौरान फोन थोड़ा गर्म हो सकता है. जब आप फोन को तकिए, कंबल या बिस्तर पर रखकर चार्ज करते हैं, तो उसकी गर्मी बाहर नहीं निकल पाती. इससे फोन ज्यादा गर्म हो सकता है और बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है.

इससे बचने के लिए फोन को हमेशा किसी सख्त और सपाट जगह, जैसे टेबल पर रखकर चार्ज करें. इससे फोन के आसपास हवा आती-जाती रहेगी और उसके ज्यादा गर्म होने का खतरा कम होगा.

यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: जब भारत में लॉन्च होगी जियो और स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस, कैसे करेगा काम?

चार्जिंग के दौरान मोटा फोन कवर हटा दें

कई लोग अपने स्मार्टफोन को गिरने और टूटने से बचाने के लिए मोटे फोन कवर का इस्तेमाल करते हैं. ये कवर फोन को सुरक्षा देते हैं, लेकिन कुछ मामलों में चार्जिंग के दौरान फोन की गर्मी बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है.

Advertisement

अगर चार्जिंग के समय आपका फोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो उसका कवर हटा दें. इससे फोन की गर्मी बाहर निकलने में मदद मिलेगी. साथ ही, फोन को ठंडा होने के बाद ही दोबारा इस्तेमाल करें.

बैटरी पर रखें नजर

कई लोग फोन की बैटरी फूलने के बाद भी इस परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. अगर आपके फोन की बैटरी फूल रही है या फोन का पिछला हिस्सा बाहर की तरफ उठने लगा है, तो इसे हल्के में न लें.

ऐसी स्थिति में फोन का इस्तेमाल और चार्जिंग बंद कर दें. बैटरी को दबाने, छेद करने या खुद से ठीक करने की कोशिश न करें. फोन को किसी अधिकृत सर्विस सेंटर पर दिखाएं. समय रहते ऐसा करने से किसी बड़े हादसे से बचा जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »