Advertisement

टिप्स-ट्रिक्स

एक फोन पर चला सकते हैं दो WhatsApp, बहुत आसान है तरीका

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST
  • 1/7

WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म पर कई सारे ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जिनके बारे में कम लोगों को जानकारी होती है. ऐसा ही एक फीचर वॉट्सऐप पर मल्टीपल अकाउंट्स को यूज करने का है. (Photo: Unsplash)

  • 2/7

अगर आप भी दो वॉट्सऐप अकाउंट को एक फोन पर यूज करना चाहते हैं, तो बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी. बल्कि मौजूदा ऐप में ही आपको इसका विकल्प मिलेगा. (Photo: Unsplash)

  • 3/7

सबसे पहले आपको वॉट्सऐप ओपन करना होगा. टॉप राइट कॉर्नर पर दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको सेटिंग में जाना होगा. (Photo: Unsplash) 

Advertisement
  • 4/7

यहां आपको मल्टीपल ऑप्शन दिखेंगे. उन्हें इग्नोर करते हुए आपको अपनी प्रोफाइल के सामने दिख रहे (+) साइन पर क्लिक करना होगा. (Photo: Unsplash)

  • 5/7

यहां क्लिक करते ही आपको Add Account का विकल्प मिलेगा. आपको इस पर क्लिक करना होगा. ऐसा करते ही आपके सामने एक नया वॉट्सऐप सेटअप ओपन हो जाएगा. (Photo: Unsplash)

  • 6/7

अब आपको ठीक उसी प्रक्रिया का इस्तेमाल करना होगा, जिसे आप नया अकाउंट सेटअप करते हुए करते हैं. आप चाहें, तो नए अकाउंट को कंपैनियन मोड में बदल सकते हैं. इसके लिए आपको Linked डिवाइस फीचर यूज करना होगा. (Photo: Unsplash)

Advertisement
  • 7/7

इस तरह से आप वॉट्सऐप पर एक से ज्यादा अकाउंट को यूज करते हैं. इन अकाउंट्स के बीच स्विच करना भी आसान है. इसके लिए आपको सिर्फ अपनी प्रोफाइल पर जाना होगा और दूसरे अकाउंट को सलेक्ट करना होगा. (Photo: Unsplash)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement