Advertisement

टिप्स-ट्रिक्स

AC के आउटर यूनिट पर पानी डाल रहे लोग, ये है इसके पीछे की वजह

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST
  • 1/7

एयर कंडीशनर (AC) का आउटडोर यूनिट घर के बाहर लगा होता है, जो आमतौर पर 45 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर की मार झेलते हैं. (Photo: AI Generated)
 

  • 2/7

फिर जब AC को ऑन किया जाता है, तो कंप्रेसर ऑन होने के बाद वह और ज्यादा हीट जनरेट करता है. ऐसे में वह गर्मी की डबल मार झेलता है. (Photo: Unsplash)

  • 3/7

गर्मी के डबल डोज की वजह से कई बार उसमें आग लग जाती है या फिर वह कूलिंग देना कम कर देता है. इसकी वजह से AC को ज्यादा काम करना पड़ता है और फिर बिजली बिल में भी इजाफा हो जाता है. (Photo: Unsplash)

Advertisement
  • 4/7

कई लोग अपने घरों के AC पूरे-पूरे दिन चलाते हैं और इंटरनेट पर कुछ वीडियो सामने आए हैं  जिसमें वे AC के आउटडोर यूनिट पर पानी डालते हैं. (Photo: Unsplash)

  • 5/7

AC के आउटडोर यूनिट पर पानी डालने की वजह से क्या उसको कोई फायदा होता है या उसके खराब होने का खतरा बन जाता है. इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. (Photo: Unsplash)
 

  • 6/7

सबसे पहले बता देते हैं कि AC के आउटडोर यूनिट गर्मी, सर्दी और बरसात आदि का सामना करता है और उसके बाद भी ठीक रहता है. इससे ये साफ हो जाता है कि AC के आउटडोर यूनिट पर पानी गिरने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. (Photo: Unsplash)

Advertisement
  • 7/7

AC के आउटडोर यूनिट बहुत ज्यादा गर्मी का सामना करता है, जिसकी वजह से उसकी कूलिंग कैपिसिटी डाउन हो जाती है. ऐसे में लोग उसको ठंडा करने के लिए आउटडोर पर पानी डाल देते हैं. हम सलाह हेते हैं कि AC पर पानी डालते समय उसको स्विच ऑफ कर दें. (Photo: Unsplash)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement