Advertisement

टिप्स-ट्रिक्स

तपती गर्मी में भट्ठी बना घर? इतने पर चलाएं AC और पंखा, आएगा कूलर जैसा कम बिल

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST
  • 1/8

AC चलाने के बाद आ रहा है भारी बिजली बिल 

तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना पड़ता है. (Photo: ITG)

  • 2/8

AC और फैन दोनों यूज करें

AC और सीलिंग फैन का कॉम्बीनेशन की मदद से ना सिर्फ बेहतरीन कूलिंग का आनंद मिलेगा बल्कि बिजली बिल भी काफी कम आएगा. ये बिजली सेविंग में अच्छी मदद करता है. (Photo: Unsplash) 

  • 3/8

फैन चलाने के फायदे 

कई एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि AC के साथ फैन का भी यूज करना चाहिए. फैन की मदद से AC की हवा पूरे कमरे में सर्कुलेट होती है, जिससे AC पर लोड कम पड़ता है. ऐसे में बेहतर कूलिंग मिलती है. (Photo: Unsplash)

Advertisement
  • 4/8

इतने पर चलाएं AC और पंखा

तपती गर्मी के दौरान AC को 26 डिग्री सेल्सियस पर चलाना चाहिए और उसके साथ ही सीलिंग फैन को 1 या 2 नंबर पर चलाना चाहिए. (Photo: Getty)

  • 5/8

BLDC फैन यूज करें 

हम सलाह देते हैं कि अपने घर में BLDC मोटर के साथ आने वाले फैन का यूज करना चाहिए. ये लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है, जो पावर सेविंग भी करती है.(Photo: Unsplash)

  • 6/8

AC को लगातार ना चलाएं 

तपती गर्मी के दौरान अगर AC को लगातार चलाते हैं, तो ऐसा नहीं करना चाहिए. AC कुछ घंटे चलाने के बाद उसके स्विच ऑफ कर दें. (Photo: Unsplash)

Advertisement
  • 7/8

घर में लग सकती है आग 

AC लगातार चलाने की वजह से ओवरहीट हो जाता या फिर तार आदि गर्म होकर शॉट सर्किट में बदल सकता है. इसकी वजह से घर में आग तक लग सकती है. (Photo: Unsplash) 

  • 8/8

AC की सर्विसिंग कराएं 

AC से बेहतर कूलिंग पाने के लिए जरूरी है कि उसकी सर्विसिंग रेगुलर कराएं. एयर फिल्टर को हर 4-5 दिन के बाद क्लीन करें. आउटडोर को भी साफ रखें.  (Photo: Unsplash)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement