भारत में नए आईफोन सीरीज की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. इस नए आईफोन को खरीदने के लिए देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली और मुंबई में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. दिल्ली के साकेत में स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल के एप्पल स्टोर के बाहर रात से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. मुंबई और बेंगलुरु से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां लोग देर रात से ही एप्पल स्टोर के बाहर कतारों में खड़े दिखाई दिए.