खिड़कियों में लगा कांच बनाएगा बिजली, ज्यादातर लोग नहीं जानते इसके बारे में

खिड़की का कांच सिर्फ बाहर देखने के काम नहीं आएगा, बल्कि इससे बिजली भी बनाई जा सकती है. ट्रांसपेरेंट सोलर पैनल कैसे काम करता है और क्या ये भविष्य में घरों की बिजली की जरूरत पूरी कर सकता है?

Advertisement

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

घर के बिजली बिल को कम करने के लिए लोग घर की छतों पर सोलर पैनल लगाते हैं. लेकिन इसे लगाने के लिए छत पर बहुत बड़ी जगह चाहिए होती है. वहीं, जो लोग शहरों में रहते हैं, उनके पास इतनी जगह नहीं होती कि वो सोलर पैनल लगा सकें.

इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए एक नया डिवाइस बनाया गया है, जिसको ट्रांसपेरेंट सोलर पैनल बोला जाता है. ये एक नॉर्मल खिड़की में लगने वाले कांच जैसा होता है. आइए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में.

Advertisement

जानिए कैसे करता है काम?

ट्रांसपेरेंट सोलर पैनल एक स्पेशल सोलर पैनल होता है, जो कांच जैसा दिखता है, लेकिन इसमें बिजली प्रोड्यूस करने की कैपेसिटी होती है. नॉर्मल सोलर पैनल से अलग, इससे आप आर-पार देख सकते हैं. लेकिन ये UV और इंफ्रारेड लाइट को पकड़ लेता है, जिससे बिजली बनाई जाती है.

इसे बनाने में खास तरह के मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो सूरज की रोशनी में मौजूद उन चीजों को पकड़ लेते हैं, जिन्हें इंसानी आंखें नहीं देख पाती हैं. इसका मतलब है कि आप कांच के बाहर देख सकते हैं और साथ में बिजली भी बनती रहती है.

यह भी पढ़ें: उड़ने वाला AI छाता बचाएगा बारिश से, जानिए कैसे करता है काम

कहां किया जा सकता है इस्तेमाल?

खास तौर पर इसे शहरों के लिए बनाया गया है, जहां ज्यादा जगह नहीं होती. लोग इन सोलर पैनल को खिड़की की जगह लगा सकते हैं, जिसकी मदद से बिजली बनाई जा सकती है. इसके अलावा बड़ी कांच वाली बिल्डिंग में भी इसे लगाया जा सकता है. इससे शहरों में क्लीन एनर्जी का इस्तेमाल और ज्यादा बढ़ सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 Pro Review: कैमरा और AI ने किया इम्प्रेस, डिजाइन वही, परफॉर्मेंस सॉलिड

जानिए क्या ये नॉर्मल सोलर पैनल से बेहतर हैं?

अगर इन सोलर पैनल की तुलना नॉर्मल सोलर पैनल से की जाए तो फिलहाल ये उनका मुकाबला नहीं कर सकते हैं. लेकिन आने वाले समय में ये सोलर पैनल का फ्यूचर हो सकते हैं और इनका इस्तेमाल ज्यादा जगहों पर बढ़ सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »