Samsung का आज बड़ा इवेंट, लॉन्च होगा सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, होगा 200MP कैमरा

Samsung का आज एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है, जिसका नाम Galaxy Unpacked Event है. कंपनी इस दौरान Samsung Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra को अनवील किया जाएगा. यह इवेंट भारतीय समयनुसार रात 11:30 बजे होगा.

Advertisement
Samsung Galaxy S26 Ultra जल्द लॉन्च होगा. (File Photo) Samsung Galaxy S26 Ultra जल्द लॉन्च होगा. (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

Samsung का आज साल का पहला बड़ा टेक इवेंट आयोजित होने जा रहा है, जिसका नाम Galaxy Unpacked इवेंट है. इस इवेंट के दौरान कंपनी अपनी फ्लैगशिप सीरीज को अनवील करेगी. इसमें सैमसंग का सबसे पावरपुल स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra हैंडसेट होगा. इसके अलावा दो अन्य हैंडसेट और बड्स को भी अनवील किया जाएगा. 

भारतीय समयनुसार गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी यानी आज रात 11:30 पर होगा. इस दौरान Galaxy S26, S26+, and S26 Ultra को लॉन्च किया जाएगा.

Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस 26 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स भले ही ऑफिशियली अनवील नहीं हुए हैं, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इनके फीचर्स के बारे में बताया है. हाल ही में तीनों हैंडसेट की बैटरी को लेकर जानकारी सामने आई है. Galaxy S26 Ultra में 4,855 mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसको मार्केट में 5,000 mAh का नाम दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले सस्ता हुआ S25 Ultra, कई हजार की होगी बचत

Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स 

Galaxy S26 Ultra एक फ्लैगशिप होगा, जिसमें क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 का यूज किया जाएगा, जिसको खासतौर से सैमसंग हैंडसेट के लिए कस्टमाइज किया जाएगा. साथ ही में 16GB Ram और 1TB तक की स्टोरेज मिलेगी. 

Galaxy S26 Ultra में 200MP का कैमरा 

Advertisement

Galaxy S26 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200MP का कैमरा होगा. इसके अलावा अन्य कैमरा सेटअप भी दिया जाएगा. इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा लेंस मिलेगा, जो 5X ऑप्टिकल जूम के साथ आता है. इसमें 10MP का भी सेंसर है. 

यह भी पढ़ें: इतनी होगी Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत! लॉन्चिंग से पहले जानें फीचर्स और दाम

Samsung Galaxy S26 Ultra के लीक स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 Inch का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स और पीक ब्राइटनेस 3000 Nits की मिलेगी. इसके साथ 5000mAh की बैटरी और 60W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement