अगस्त शुरू और अब भारत में लॉन्च होगा सैमसंग का नया फोन, ये होगी शुरुआती कीमत

Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में 3 अगस्त को लॉन्चिंग को तैयार किया है. लॉन्चिंग से पहले ही इस हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा और बैटरी का खुलासा हो चुका है. साथ ही कीमत तक की जानकारी सामने आ चुकी है. आइये एक-एक करके इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में 3 अगस्त को लॉन्च होगा. (Photo: Samsung) Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में 3 अगस्त को लॉन्च होगा. (Photo: Samsung)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है, जिसका नाम Samsung Galaxy F70 Pro 5G है. कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है यह हैंडसेट भारत में 3 अगस्त को लॉन्च होगा. साथ ही कोरियाई कंपनी की तरफ से टीजर भी जारी हो चुका है, जिसमें कई फीचर्स का खुलासा हो चुका है. फ्लिपकार्ट पर कीमत का भी खुलासा हो चुका है. 

Advertisement

सैमसंग के ऑफिशियल पोर्टल पर एक डेडिकेटेड पेज तैयार किया है, जहां सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की डिटेल्स शेयर की है. यहां स्मार्टफोन का डिजाइन, कैमरा डिटेल्स, बैटरी और अन्य डिटेल्स को शेयर किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

सैमसंग पोर्टल के मुताबिक, सैमसंग का यह हैंडसेट Snapdragon 6 Gen 3 के साथ आएगा. इस स्मार्टफोन रैम और स्टोरज के अलग-अलग वेरिएंट देखने को मिलेंगे, जहां मैक्सिमम 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज तक के ऑप्शन मिलेंगे. 

Samsung Galaxy F70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में FHD+ Super AMOLED  डिस्प्ले मिलेगा, जिसेमं 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. साथ ही स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का इस्तेमाल किया है. हालांकि लॉन्चिंग के बाद ब्राइटनेस आदि की जानकारी शेयर की जाएगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का अगला ट्रेंड बनेगा 'पासपोर्ट' डिजाइन, पहले सैमसंग और अब ऐपल कर रहा तैयारी  

Samsung Galaxy F70 Pro 5G का कैमरा सेटअप 

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसमें 45W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा. साथ ही इस हैंडसेट को दो कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जो ऑरा ग्रीन और अल्फा ब्लैक कलर होंगे. 

यह भी पढ़ें: Flipkart फ्रीडम सेल का बड़ा धमाका! स्मार्टफोन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत 

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी एक माइक्रोसाइट तैयार की गई है, जिसमें कीमत को लेकर खुलासा किया है. लिस्ट डिटेल्स के मुताबिक, शुरुआती वेरिएंट 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है. वहीं  8GB/128GB की कीमत 29,999 रुपये है और 8GB/256GB की कीमत 34,999 रुपये होगी. बैंक ऑफर्स का खुलासा लॉन्चिंग के साथ होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »