OnePlus 13 आज भी एक ट्रेंडिंग स्मार्टफोन है और कई अच्छे स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है. इस हैंडसेट पर 12 हजार रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है. आइए इस डील के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
OnePlus 13 को भारत में करीब 69,999 रुपये में लॉन्च किया था. अब इस हैंडसेट ऐमेजॉन इंडिया पर 57,998 रुपये में फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है. इस दौरान वनप्लस के इस हैंडसेट पर सीधा 12 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है.
OnePlus 13 पर बैंक ऑफर के तहत 3 हजार रुपये का एक्स्ट्रा ऑफ मिलेगा. बैंक ऑफर के बाद इफेक्टिव कीमत 55 हजार रुपये तक कम हो जाएगी.
OnePlus 13 को खरीदने के लिए पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज किया जा सकता है, जिसके बाद कीमत को और कम किया जा सकेगा. पुराने फोन की कीमत हैंडसेट की कंडीशन पर निर्भर करती है.
OnePlus 13 में 6.82 Inch 2K AMOLED डिस्प्ले दिया है. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स का इस्तेमाल किया है. साथ ही शार्प डिस्प्ले दी गई है. यह वीडियो और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करता है.
OnePlus 13 एक पावरफुल है, जिसमें क्वालकॉम का स्नेपड्रेगन 8 इलाइट चिपसेट का यूज किया है. इसकी मदद से ऐप्स को स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है.
OnePlus 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है. सेकेंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो लेंस है.