LPG संकट : न इंडक्शन स्टोव, न गैस चूल्हा, एक बटन ऑन करते ही पूरा खाना बना देगा ये प्रोडक्ट

LPG गैस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अचानक से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकटॉप आउट ऑफ स्टॉक हो गए. अगर यूजर्स चाहें तो अपने घरों में इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर का यूज कर सकते हैं. इसमें यूजर्स को कुकर का प्लग लगाना होता है और स्विच को ऑन करना पड़ता है. इसके बाद खाना पकने या चावल बनने का प्रोसेस शुरू हो जाता है.

Advertisement
इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर में खाने के कई आइटम तैयार कर सकेंगे. (Photo: wonderchef) इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर में खाने के कई आइटम तैयार कर सकेंगे. (Photo: wonderchef)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST

LPG संकट के बीच अधिकतर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले इंडक्शन कुकटॉप आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं. ऐसे में बहुत से लोगों को परेशानी हो रही है. ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर कुछ खास प्रोडक्ट है, जो बिना गैस और इंडक्शन कुकटॉप के खाना पकाने में मदद करते हैं. 

ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट समेत ढेरों प्लेटफॉर्म हैं, जहां पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकटॉप मिल रहा है. बिजली से चलने वाला ये कुकर आसानी से खाना पकाने में मदद करता है. इसमें सब्जी, दाल, सूप और चावल आदि को बनाया जा सकता है. 

Advertisement

राइस कुकर नाम से भी मिलते हैं. 

मार्केट में इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर या राइस कुकर नाम से ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं. ये एक कुकर की तरह काम करते हैं. इसके अंदर हरी सब्जी, नॉनवेज, चावल, बिरयानी और सूप आदि को तैयार किया जा सकता है. 

इडली भी तैयार कर सकते हैं 

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के अंदर इडली भी तैयार की जा सकती हैं. इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के अंदर इडली से बर्तन लगाने पड़ते हैं और एक फिक्स टेम्प्रेचर पर चलाना होता है. इलेक्ट्रिक प्रेशर को यूज करना बहुत ही आसान है. 

यह भी पढ़ें: 6 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च, स्वदेसी कंपनी AI+ का कमाल

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर यूज करना है आसान

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर,असल में बिजली पर काम करते हैं. इसमें यूजर्स को कुकर का प्लग लगाना होता है और स्विच को ऑन करना पड़ता है. इसके बाद खाना पकने या चावल बनने का प्रोसेस शुरू हो जाता है. 

Advertisement

ऑन-ऑफ करना है सिंपल 

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के अंदर एक कंट्रोलर होता है, जिसकी मदद से कुकर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं. साथ ही इसके टेम्प्रेचर को भी एडजेस्ट कर सकते हैं. 

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर अलग-अलग कैपिसिटी के साथ आते हैं. यह कैपिसिटी लीटर में होती है. न्यू इलेक्ट्रिक कुकर खरीदते समय ध्यान रखें कि आपको कितने लीटर की जरूरत होती है. 

यह भी पढ़ें: रसोई से निकलकर इंटरनेट तक पहुंचा LPG संकट, मोबाइल नेटवर्क पर मंडराया खतरा

कितने रुपये का आता है इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर 

इलेक्ट्रिक प्रेसर कुकर की शुरुआती कीमत 1,499 रुपये है. इस कीमत में ब्लूबेरी, Pigeon और बजाज जैसे की ब्रांड सेल कर रहे हैं. लीटर कैपिसिटी और फीचर्स बढ़ने के साथ कीमत में भी बदलाव होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement