LG द्वारा भारत में 28 अक्टूबर को एक इवेंट रखा जा रहा है. साउथ कोरियन कंपनी ने इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिया है. हालांकि, कंपनी ने ये नहीं बताया है कि क्या लॉन्च किया जा रहा है.लेकिन टीजर से साफ है कि Lg Wing को भारत में लॉन्च किया जाएगा.
भेजे गए मीडिया इनवाइट से ये समझा जा सकता है कि इस इवेंट में LG Wing को लॉन्च किया जाएगा. क्योंकि इनवाइट में इसके यूनिक swivel डिजाइन को टीज किया गया है.
इस हैंडसेट को सबसे पहले सितंबर में लॉन्च किया गया था. ये एक डुअल स्क्रीन फोन है. इसका मेन डिस्प्ले 6.8-इंच का और सेकेंडरी डिस्प्ले 3.9-इंच का है. Swivel मोड ऑन करने से मेन डिस्प्ले 90-डिग्री में रोटेट होता है.
ये हिंज मैकेनिज्म के साथ आता है, जिसे दावे के मुताबिक 200,000 swivels के लिए टेस्ट किया गया है. साउथ कोरियन कंपनी द्वारा वर्चुअल इवेंट रखा जा रहा है और इसकी शुरुआत 11:30 am से होगी.
इस फोन के डुअल डिस्प्ले की वजह से कुछ ऐप्स को फायदा होगा. उदाहरण के तौर पर बात करें तो आप मेन डिस्प्ले से यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं और बॉटम स्क्रीन से कमेंट भी कर सकते हैं.
LG Wing में 5G सपोर्ट के साथ स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है. इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का, सेकेंडरी कैमरा 13MP का और टर्शरी कैमरा 12MP का है. फ्रंट में यहां 32MP पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है.
इस डुअल स्क्रीन फोन की कीमत US में $1000 (लगभग 73,649 रुपये) रखी गई है.
aajtak.in