भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिसर्चर देवेंद्र सिंह चपलोट अब एलॉन मस्क के AI स्टार्टअप में शामिल हो चुके हैं. AI स्टार्टअप का नाम xAI है. चपलोट ने अपने इस फैसले की जानकारी X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके दी. साथ ही एलॉन मस्क ने उनके पोस्ट पर रिप्लाई भी किया है.
देवेंद्र सिंह चपलोट की सीधी रिपोर्टिंग दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk को होगी. साथ ही उनको नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी. चपलोट ने आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में ग्रुजेएशन की है. साथ ही मशीन लर्निंग में उनके पास पीएचडी है, जो उनको अमेरिका के कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी से मिली है.
देवेंद्र सिंह चपलोट ने शेयर की इमेज
X प्लेटफॉर्म पर देवेंद्र ने एक इमेज को भी शेयर किया है, जिसमें वह Elon Musk के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वह मस्क की टीम जॉइन कर रहे हैं, जिसमें वह सुपर इंटेलिजेंस तैयार करेंगे. यह इंसान से आगे बढ़कर अपनी काबिलियित को दिखा सकेगा.
एलॉन मस्क ने चपलोट के X पोस्ट कोट करते हुए लिखा, वेलकम टू @xAI. वे ऐसे समय xAI स्टार्टअप जॉइन कर रहे हैं, जब मस्क अपने AI स्टार्टअप को दोबारा से तैयार करने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: भारत का Umang, चीन का WeChat… दुनिया के लिए ये 'सुपर ऐप' बना रहे हैं Elon Musk
कौन हैं देवेंद्र सिंह चपलोट?
देवेंद्र सिंह चपलोट, असल में AI इंडस्ट्री में जाने-माने नाम हैं. इससे पहले वह Thinking Machine Labs के फाउंडिंग मेंबर्स रह चुके हैं, जो एक ओपनएआई की पूर्व CTO मीरा मुराती का AI स्टार्टअप रह चुका है.
देवेंद्र सिंह चपलोट Mistral AI स्टार्टअप के फाउंडिंग टीम मेंबर्स रह चुके हैं. इसके अलावा एक डच सेमीकंडक्टर कंपनी के AI स्टार्टअप में भी अपनी सर्विस दे चुके हैं.
देवेंद्र सिंह चपलोट साल 2018 से पहले फेसबुक की AI रिसर्च टीम का हिस्सा रह चुके हैं. साथ ही वह सैमसंग के साथ जुड़कर रिसर्च में काम कर चुके हैं.
aajtak.in