ASUS की Diwali Sale में लैपटॉप पर 58% तक छूट! ₹52,990 में मिल रहा Vivobook, गेमिंग लैपटॉप भी सस्ते.

दिवाली सेल में कई गैजेट्स पर अलग अलग डील्स और डिस्काउंट मिल रहे हैं. ASUS ने भी दिवाली सेल का ऐलान किया है. कंपनी का दावा है कि सेल में लैपटॉप्स आधी से भी कीम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

Advertisement
ASUS Zenbook ASUS Zenbook

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

त्योहारों के मौसम में नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ASUS की Diwali Sale 2026 में कई ऑप्शन्स मिल सकते हैं. कंपनी ने भारत में अपने लैपटॉप पोर्टफोलियो पर खास ऑफर पेश किए हैं. इनमें बजट और रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले Vivobook से लेकर प्रीमियम Zenbook और गेमिंग के लिए ROG और TUF सीरीज तक शामिल हैं. कंपनी के ये ऑफर Amazon और Flipkart पर उपलब्ध हैं. चुनिंदा मॉडल पर 58 फीसदी तक छूट का दावा किया गया है.

Advertisement

इस सेल की खास बात यह है कि अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से लैपटॉप खरीदने का विकल्प मिल रहा है. कुछ Vivobook मॉडल 53 हजार रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध हैं, जबकि गेमिंग लैपटॉप की शुरुआती कीमत 92,990 रुपये से शुरू हो रही है.

प्रीमियम लैपटॉप खरीदने वालों के लिए Zenbook और ROG सीरीज पर भी छूट दी जा रही है. Gadgets 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी शामिल हैं.

₹52,990 में मिल रहा ASUS Vivobook

कम बजट में पढ़ाई, ऑफिस और रोजमर्रा के काम के लिए लैपटॉप तलाश रहे लोगों के लिए ASUS Vivobook सीरीज में कई विकल्प हैं. Flipkart पर ASUS Vivobook 15 के Intel Core 3 मॉडल की कीमत 52,990 रुपये बताई गई है. इसकी लिस्टेड कीमत 86,990 रुपये है.

Advertisement

वहीं, Intel Core 5 प्रोसेसर वाले Vivobook 15 की कीमत 66,990 रुपये है. इसकी लिस्टेड कीमत 1,59,990 रुपये बताई गई है. इसके अलावा AMD Ryzen 7 प्रोसेसर वाला Vivobook 16 भी 69,990 रुपये में उपलब्ध है. इसकी लिस्टेड कीमत 1,37,990 रुपये है.

Vivobook S16 के Snapdragon X प्रोसेसर वाले मॉडल की कीमत 80,990 रुपये और AMD Ryzen 5 वेरिएंट की कीमत 74,990 रुपये है. वहीं, Vivobook 14 के Intel Core Ultra 5 मॉडल को 79,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इन लैपटॉप की कीमत और उपलब्धता सेल के दौरान बदल सकती है. Gadgets 360 की रिपोर्ट में दिए गए ऑफर के मुताबिक ये कीमतें Flipkart पर लिस्टेड हैं.

ASUS Zenbook पर भी मिल रही छूट

जो लोग हल्का और प्रीमियम लैपटॉप चाहते हैं, उनके लिए ASUS Zenbook सीरीज में भी ऑफर हैं. Zenbook S14 के एक मॉडल की कीमत 1,69,990 रुपये बताई गई है. इसकी लिस्टेड कीमत 3,02,990 रुपये है. वहीं, Intel Core Ultra 7 355 Series 3 प्रोसेसर वाले Zenbook S14 की कीमत 1,67,990 रुपये है.

Snapdragon X2 Elite Extreme प्रोसेसर वाले Zenbook A16 की कीमत 2,04,990 रुपये रखी गई है. वहीं, Snapdragon X2 Elite प्रोसेसर वाले Zenbook A14 को 1,65,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये ऑफर Amazon पर लिस्टेड हैं.

Advertisement

गेमिंग लैपटॉप पर भी बड़ा डिस्काउंट

गेमिंग लैपटॉप खरीदने वालों के लिए ASUS की TUF और ROG सीरीज में कई विकल्प हैं. TUF Gaming A15 की कीमत 92,990 रुपये है. इसकी लिस्टेड कीमत 1,61,990 रुपये बताई गई है. इस मॉडल में AMD Ryzen 7 प्रोसेसर, NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स, 16GB RAM और 512GB SSD मिलती है. इसमें 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.

वहीं, TUF Gaming F16 को 1,04,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस मॉडल में Intel Core 5 205H प्रोसेसर, RTX 3050 ग्राफिक्स, 16GB RAM और 512GB SSD मिलती है. इसमें 16 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इस मॉडल में RTX 3050 GPU के साथ 6GB VRAM मिलती है.

ज्यादा पावरफुल गेमिंग लैपटॉप की तलाश कर रहे लोगों के लिए ROG सीरीज में भी कई मॉडल पर ऑफर हैं. ROG Zephyrus G14 के एक मॉडल की कीमत 3,39,990 रुपये है, जबकि दूसरे वेरिएंट की कीमत 3,59,990 रुपये है. इसके अलावा AMD Ryzen प्रोसेसर वाले Zephyrus G14 की कीमत 2,59,990 रुपये से शुरू होती है. ज्यादा दमदार ग्राफिक्स वाले मॉडल की कीमत 2,89,990 रुपये है.

प्रीमियम गेमिंग सेगमेंट में ROG Zephyrus Duo 16 के मॉडल 5,69,990 रुपये और 7,29,990 रुपये में लिस्टेड हैं. ROG Strix सीरीज के कुछ लैपटॉप भी इस सेल का हिस्सा हैं. इनकी कीमत मॉडल और कॉन्फिगरेशन के हिसाब से अलग-अलग है.

Advertisement

ऑफिस और बिजनेस के लिए ExpertBook पर ऑफर

ASUS ने अपनी बिजनेस लैपटॉप सीरीज ExpertBook को भी इस सेल में शामिल किया है. Flipkart पर ExpertBook P1 सीरीज के कुछ मॉडल 50,990 रुपये से शुरू हो रहे हैं. वहीं, ExpertBook P3 सीरीज के लैपटॉप 86,990 रुपये से उपलब्ध हैं.

ExpertBook P5 सीरीज के कुछ मॉडल 96,990 रुपये में लिस्टेड हैं. कंपनी की प्रीमियम ExpertBook Ultra सीरीज के लैपटॉप की कीमत 1,79,990 रुपये से शुरू होती है. ये लैपटॉप खासतौर पर ऑफिस और बिजनेस इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.

लैपटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सेल में दिख रही छूट को देखकर तुरंत खरीदारी करना सही फैसला नहीं होगा. किसी लैपटॉप की लिस्टेड कीमत और सेल कीमत के बीच बड़ा अंतर दिख सकता है, लेकिन असली बचत जानने के लिए दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उसी मॉडल की कीमत देखनी चाहिए.

इसके अलावा सिर्फ प्रोसेसर का नाम देखकर लैपटॉप न खरीदें. RAM, SSD, डिस्प्ले, ग्राफिक्स और बैटरी जैसे फीचर्स भी आपकी जरूरत के हिसाब से होने चाहिए. उदाहरण के लिए, गेमिंग और वीडियो एडिटिंग के लिए अलग ग्राफिक्स कार्ड वाला लैपटॉप बेहतर रहेगा, जबकि पढ़ाई और सामान्य ऑफिस काम के लिए कम कीमत वाला Vivobook भी काम आ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »