Apple iPhone 18 Pro लॉन्चिंग के लिए तैयार, मिलेंगे कमाल के फीचर्स और बड़ा डिस्प्ले

Apple iPhone 18 Pro को लेकर कई डिटेल्स सामने आई हैं, जिनमें फीचर्स, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा चुके हैं. iPhone 18 Pro के साथ कई बेहतर अपग्रेड्स नजर आने वाले हैं. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Apple iPhone 17 Pro की तुलना में iPhone 18 Pro महंगे होंगे. (Photo: Apple) Apple iPhone 17 Pro की तुलना में iPhone 18 Pro महंगे होंगे. (Photo: Apple)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:28 AM IST

Apple का बीते साल का ट्रेंड देखें तो कंपनी हर साल सितंबर में न्यू iPhone सीरीज को लॉन्च करता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस साल भी 9 सितंबर को लॉन्चिंग कर सकती है. इसका प्री ऑर्डर भी 11 या 12  सितंबर से शुरू हो सकता है. इस साल कंपनी अपनी लेटेस्ट सीरीज iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को लॉन्च करेगी. हालांकि अभी तक कंपनी ने ऑफिशियल डेट को कंफर्म नहीं किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

Advertisement

iPhone 18 Pro को लेकर अब तक कई लीक्स और रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि कंपनी इस साल कई अपग्रेड्स के साथ iPhone 18 Pro को पेश करेगी, फिर चाह वह डिस्प्ले हो, डायनेमिक आइलैंड हो, कैमरा या फिर प्रोसेसर. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.  

Apple iPhone 18 pro की शुरुआती कीमत 1,39,900 रुपये से लेकर 1,43,990 रुपये तक हो सकती है. हालांकि कीमत को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. 

iPhone 18 Pro का डिस्प्ले 

iPhone 18 Pro  में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, साथ ही कंपनी इस बार डायनेमिक आइलैंड कटआउट का साइज छोटा करेगी. ऐसे में यूजर्स को ज्यादा बड़ा डिस्प्ले का एक्सपीरियंस मिलेगा. साथ ही कंपनी ज्यादा एफिशिएंट LTPO+ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का यूज करेगी.  

Advertisement

यह भी पढ़ें: Google ने भारत में लॉन्च किए चार Pixel स्मार्टफोन्स, स्क्रीन को रुमाल की तरह मोड़ सकेंगे, जानें कीमत-फीचर्स

iPhone 18 Pro  का कैमरा सेटअप 

iPhone 18 Pro  पुराने वर्जन की तुलना में बेहतर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक देगा. इस साल लॉन्च होने वाले आईफोन में वेरिएबल अपर्चर के देखने को मिलेगा. इसकी मदद से यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलेगा और बैकग्राउंड को भी ब्लर कर सकेंगे. साथ ही कंपनी बेहतर इमेज सेंसर का यूज करेगी. 

iPhone 18 Pro की बैटरी 

iPhone 18 Pro  में पुराने वर्जन की तुलना में बेहतर बैटरी बैकअप मिलेगा. कई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि कंपनी बड़ा बैटरी बैकअप का यूज करेगी. इस बार कंपनी 5567mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो iPhone 17 Pro  में मिलने वाली 5088mAh की तुलना में बड़ी है. 

यह भी पढ़ें: घड़ी को स्मार्टफोन बना देगा, बड़े काम का है ये केस

AI फीचर्स भी लॉन्च होंगे 

iPhone 18 Pro  के साथ कई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) बेस्ड फीचर्स को लॉन्च किया जाएगा. AI फीचर्स की मदद ना सिर्फ फोटोग्राफी को बेहतर किया जा सकेगा, बल्कि सर्चिंग, नोट्स मेकिंग आदि में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. कई ब्रांड खुद के AI प्लेटफॉर्म के तहत कई नए फीचर्स को शामिल कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »