भारत में एक और ब्रांड की होगी वापसी, 7 साल बाद लॉन्च करेगा स्मार्टफोन

Alcatel भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी कर रहा है. कंपनी ने 2018 के बाद से भारतीय बाजार में कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है. ब्रांड ने बताया है कि वो प्रीमियम स्मार्टफोन लेकर आएंगे, जो स्टायल सपोर्ट के साथ आएगा. ब्रांड लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर भी फोकस रखेगा और देश भर में अपने सर्विस सेंटर को खोलेगा. इससे यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकेगा.

Advertisement
Alcatel भारत में करेगा वापसी Alcatel भारत में करेगा वापसी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही एक प्लेयर की दोबारा एंट्री होने वाली है. हम बात कर रहे हैं Alcatel की, जिसके स्मार्टफोन कुछ साल पहले तक भारत में मिला करते थे. Alcatel ने भारत में अपनी वापसी की जानकारी दी है. ब्रांड ने अपने आखिरी फोन या टैबलेट को भारत में 2018 में लॉन्च किया था. 

हालांकि, दूसरे मार्केट में कंपनी 2022 तक डिवाइसेस को लॉन्च कर रही थी. कंपनी बजट रेंज में एंट्री ना करके प्रीमियम सेगमेंट को टार्गेट करने की कोशिश करेगी. ब्रांड स्टायल के साथ अपना नया फोन लॉन्च करेगी. हालांकि, ये फोन लॉन्च कब तक होगा, कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है. 

Advertisement

लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर रहेगा फोकस

Alcatel ने बताया कि वो स्टायल जैसे फीचर वाला फोन लेकर आएंगे. इतना ही नहीं कंपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर भी फोकस करेगी. कंपनी ने बताया कि वो देश भर में अपना सर्विस नेटवर्क स्थापित करना चाहते हैं, जिससे यूजर बेस को बेहतर सपोर्ट मिले. 

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge की डिटेल्स लीक, अगले महीने लॉन्च हो सकता है स्मार्टफोन

कंपनी के प्रोडक्ट लाइनअप में पेटेंट डिजाइन और इनोवेशन मिलेंगे. ब्रांड ने बताया है कि उनका फोकस भारतीय बाजार में बड़े सेगमेंट तक एक्सेसिबल टेक्नोलॉजी को पहुंचाना है. इसमें अर्बन कंज्यूमर, टेक्नोलॉजी एंथूज़ियास्ट और ऐसे लोग शामित हैं, जो काम के लिए मोबाइल पर निर्भर हैं. 

दूसरे ब्रांड भी भारत में कर रहे वापसी

Alcatel का दावा है कि मोबाइल टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनके एक्सपीरियंस का फायदा मिलेगा. इसकी वजह से वो डिजाइन, फंक्शनैलिटी और यूजर एक्सपीरियंस पर काम कर पाएंगे. कंपनी की कोशिश प्रोडक्ट लोकलाइजेशन और एक कस्टमर सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है, जो किसी मार्केट के जरूरी हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: किस ब्रांड का खरीदना चाहिए स्मार्टफोन, जो सालों-साल कर सकेंगे यूज

बता दें कि Alcatel ही नहीं एक और ब्रांड भारतीय बाजार में वापसी कर रहा है. Acer के स्मार्टफोन्स हमें जल्द ही देखने को मिल सकते हैं. Acer ब्रांड को भारत में Indkal टेक्नोलॉजी लेकर आ रही है. कंपनी पहले से ही कई सेक्टर में काम कर रही है और अब उनका फोकस स्मार्टफोन यूजर्स को लुभाना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »