बहुत से घरों में इस्तेमाल हो रही AC
एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल काफी घरों, दुकान, ऑफिस आदि में हो रहा है. अक्सर लोग AC खरीदते समय कुछ कॉमन सी गलतियां कर देते हैं. एक रूम के लिए कौन सा AC सबसे सही रहता है, उसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. (Photo: AI Generated)
दो टाइप के AC सबसे ज्यादा पसंद
अधिकतर लोग अपने घरों में इस्तेमाल करने के लिए स्प्लिट इन्वर्टर AC को खरीदते हैं, जिसमें बेहतर कूलिंग, बिना आवाज के काम और कई बेहतर टेम्प्रेचर कंट्रोल्स मिलते हैं. वहीं कुछ लोग विंडो AC को भी खरीदते हैं. (Photo: Unsplash)
AC खरीदते समय रूम साइज चेक करें
AC खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिनको फॉलो करके कमरे के लिए बेस्ट AC खरीद सकेंगे. इसमें रूम साइज, फ्लोर और धूप की कंडिशन आदि निर्भर करती है. साथ ही मोबाइल पर रूम साइज निकालने के लिए कई मोबाइल ऐप मौजूद हैं. (Photo: Unsplash)
छोटे कमरों के लिए
छोटे कमरों के लिए 0.8 Ton से लेकर 1 Ton का AC काफी होता है. छोटे कमरे से मतलब 120 स्क्वेयर फीट है. रूम का एरिया निकालने के लिए उसकी लंबाई और चौड़ाई नाप लें और उनका मल्टीप्लाई कर दें. (Photo: Unsplash)
मीडियम रूम साइज के लिए
मीडियम साइज के रूम, जिसका साइज 120 स्क्वेयर फीट से लेकर 180 स्क्वेयर फीट तक होना चाहिए. मीडियम साइज के रूप में 1.5 Ton AC का इस्तेमाल करना चाहिए. ये ना सिर्फ बेहतर कूलिंग देगा बल्कि पावर सेविंग भी करेगा. (Photo: Getty)
बड़े रूम साइज के लिए
रूम का साइज 180 स्क्वेयर फीट या उससे ज्यादा है तो उसमें 2 Ton AC का यूज करना चाहिए. इससे छोटा AC लगवाने के बाद वह सही से कूलिंग नहीं करेगा. (Photo: Unsplash)
BEE स्टार रेटिंग
न्यू AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उपर मौजूद BEE स्टार रेटिंग को देखें. ये स्टार रेटिंग पावर सेविंग को दिखाते हैं. मैक्सिमम 5 स्टार रेटिंग होती है, जो AC में सबसे ज्यादा पावर सेविंग का काम करता है. (Photo: Getty )
धूप का भी ध्यान रखें
कमरे के अंदर अगर डायरेक्ट धूप आती है तो आपको बड़े साइज का AC यूज करना होगा. नहीं तो AC चलाने के बाद भी कमरे के अंदर अच्छू कूलिंग नहीं मिलेगी. AC चलाने के दौरान कमरे के अंदर धूप को आने से रोकना चाहिए. (Photo: Unsplash)