Advertisement

टेक न्यूज़

किराएदारों के लिए बेस्ट है ये AC, ना तोड़फोड़, ना टांगने की जरूरत

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:43 AM IST
  • 1/7

विंडोज या Split AC की इंस्टॉलेशन 

गर्मियां आने वाली हैं और होली के बाद बहुत से लोग अपने लिए न्यू AC खरीदते हैं. आमतौर पर लोग विंडोज या Split AC खरीदते हैं, जिसके लिए इंस्टॉलेशन की जरूरत होती है. (Photo: Amazon)

  • 2/7

पोर्टेबल AC क्या होते हैं? 

आज पोर्टेबल AC के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको घर में बिना तोड़ फोड़ और बिना टांगे भी यूज किया जा सकता है. इसके लिए मकान मालिक से भी कोई परमिशन आदि लेने की जरूरत नहीं होगी. (Photo: Amazon)
 

  • 3/7

किराएदारों के बेस्ट ऑप्शन

पोर्टेबल AC किराएदारों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. बहुत से किराएदार किराए के घरों में तोड़फोड़ की वजह से AC इंस्टॉल नहीं करा पाते हैं. (Photo: AI Generated Image)

Advertisement
  • 4/7

पोर्टेबल AC में होते हैं पहिये 

पोर्टेबल AC, असल में पहियों के साथ आते हैं, जिसे घर के किसी भी कोने में यूज किया जा सकेगा. इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर खिसकाकर ले जा सकते हैं. (Photo: Amazon)

  • 5/7

पोर्टेबल AC को कहीं भी खिसका सकते हैं

रूम कूलर की तरह पोर्टेबल AC को आसानी से कहीं भी खिसकाया जा सकता है. यहां तक इसको लीविंग एरिया में भी यूज किया जा सकता है. (Photo: Amazon)

  • 6/7

पाइप की मदद से गर्मी बाहर जाती है 

पोर्टेबल AC के साथ एक पाइप आता है, जिसकी मदद से गर्म हवा को रूम से बाहर निकालने में मदद मिलती है. इसको किसी भी खिड़की की मदद से बाहर किया जा सकता है. (Photo: Amazon)

Advertisement
  • 7/7

पोर्टेबल AC कितने में आता है? 

पोर्टेबल AC के मार्केट में कई ऑप्शन हैं. इसको ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है. मार्केट में
ब्लू स्टार 1 Ton पोर्टेबल AC, Lloyd 1 Ton Portable AC, Cruise 1 Ton Portable AC नाम से कई ऑप्शन मौजूद हैं. पोर्टेबल AC को 30 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. (Photo: Amazon)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement