दिल्ली-NCR हो या देश का कोई दूसरा शहर या कस्बा. कुत्तों के हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. बहुत से लोग तो गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं. (Photo: AI Generated)
आवारा कुत्तों से लेकर पालतू डॉग्स तक लोगों को शिकार बना रहे हैं. पार्क हो या फिर सोसाइटी की लिफ्ट कई जगह कुत्तों ने लोगों का काटा है. (Photo: Unsplash)
कुत्तों के हमलों से बचने के लिए मार्केट में एक खास गैजेट है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी सेफ्टी कर रख सकते हैं. इसका नाम सेल्फ डिफेंस इलेक्ट्रिक शॉक सेफ्टी टूल है. इसको इलेक्ट्रिक शॉक गन भी कहा जाता है. (Photo: Amazon)
इलेक्ट्रिक शॉक गन में आगे की तरफ बिजली का झटका देने के लिए खास मेटल का यूज किया गया है. ये गन कुत्तों को तेज बिजली का झटका देती है और वे डरकर दूर भाग जाएंगे. (Photo: Amazon)
इलेक्ट्रिक शॉक गन को पार्क,लिफ्ट और कहीं पैदल जा रहे हैं, वहां इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. इसके लिए कुछ बटन दिए हैं. (Photo: Unsplash)
इलेक्ट्रिक शॉक गन की शुरुआती कीमत 999 रुपये है. ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया, फ्लिपकार्ट समेत ढेरों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. (Photo: Unsplash)
इलेक्ट्रिक शॉक गन के साथ तेज फ्लैश लाइट का भी ऑप्शन मिलता है, जिसकी वजह से इसको अंधेरे में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आप आवारा कुत्तों से खुद को सेफ रख सकते हैं. (Photo: Unsplash)