Advertisement

टेक न्यूज़

Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo लॉन्च, कीमत 2.99 लाख से शुरू, देखें लुक

रोहित कुमार
  • नई दिल्ली ,
  • 10 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST
  • 1/7

Apple ने अपना सबसे पहला स्क्रीन मुड़ने वाला हैंडसेट लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iPhone Duo है. यह पासपोर्ट स्टाइल फोल्ड फोन है, जिससे मिलता जुलता डिजाइन सैमसंग भी पहले लॉन्च कर चुका है. (Photo: ITG)

  • 2/7

सैमसंग ने हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च किया है, जो अनफोल्ड होने पर वाइड स्क्रीन देता है. iPhone Duo का मुकाबला सीधा सैमसंग कै लेटेस्ट फोल्ड से होगा. (Photo: ITG)

  • 3/7

iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज के साथ आता है. कंपनी ने इसको चार स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 4.50 लाख रुपये है. (Photo: Apple)

Advertisement
  • 4/7

iPhone Duo अनफोल्ड होने के बाद  7.6-inch स्क्रीन में हो जाता है. वहीं, कवर डिस्प्ले 5.4 इंच का है. दोनों ही डिस्प्ले पैनल Super Retina XDR हैं. दोनों डिस्प्ले में Dynamic Island मिलेगा.(Photo: Apple) 

  • 5/7

iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन मेन कैमरा है, जो ƒ/1.6 aperture और सेंसर शिफ्ट इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है. सेकेंडरी कैमरा भी 48MP का है. 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. (Photo: Apple)

  • 6/7

iPhone Duo में पावरफुल चिपसेट का इस्तेमाल कर रहा है, जिसका नाम A20 Pro है. कंपनी ने इस चिपसेट को iPhone 18 Pro सीरीज में भी इस्तेमाल किया है. 
(Photo: Apple)

Advertisement
  • 7/7

iPhone Duo की बैटरी को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में पूरे 24 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकेगा. इसमें डुअल बिल्ट इन रिचार्जेबल लीथियम ऑयन बैटरी दी गई है. कंपनी ने बताया है कि यह सिर्फ 20 मिनट में 50 परसेंट तक चार्ज हो जाएगी. (Photo: Apple)

Advertisement
Advertisement