Nothing Phone 4a पर मिल रहा ₹15 हजार तक का डिस्काउंट, Flipkart सेल में कीमत हुई धड़ाम!

दिवाली सेल में Nothing Phone 4a पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. Flipkart पर इस स्मार्टफोन की कीमत घटकर 34,999 रुपये हो गई है. वहीं, Wow Deal के तहत इसे 29,449 रुपये में खरीदा जा सकता है. फोन में 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5,400mAh की बैटरी मिलती है.

Advertisement
Flipkart दिवाली सेल में Nothing Phone 4a हुआ सस्ता, जानें नई कीमत और ऑफर्स. (Photo: AI) Flipkart दिवाली सेल में Nothing Phone 4a हुआ सस्ता, जानें नई कीमत और ऑफर्स. (Photo: AI)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

दिवाली के त्योहार पर अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज हम आपको एक शानदार डील के बारे में बताने जा रहे हैं. इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 15 हजार रुपये कम हो गई है.

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Big Bang Diwali Sale की शुरुआत हो चुकी है. इस सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. आइए जानते हैं इस डील के बारे में और इस फोन में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं.

Advertisement

किस स्मार्टफोन पर मिल रही है डील?

Nothing Phone 4a पर दिवाली स्पेशल सेल के दौरान 30% का डिस्काउंट दिया जा रहा है. Flipkart के ऑफिशियल पेज पर इसकी MRP 49,999 रुपये दी गई है. वहीं, सेल में इसकी कीमत घटकर 34,999 रुपये हो गई है.

इसके अलावा, अगर आप Wow Deal के जरिए इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं, तो इसे 29,449 रुपये में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस फोन में मिलने वाले फीचर्स के बारे में.

यह भी पढ़ें: Apple का नया iPad Mini लॉन्च, OLED डिस्प्ले समेत मिलेंगे बड़े अपग्रेड

डिस्प्ले कैसी है इस स्मार्टफोन की?

किसी भी स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल उसकी डिस्प्ले का होता है. Nothing के इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की बड़ी AMOLED Flexible LTPS डिस्प्ले मिलती है. इसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है.

Advertisement

इसकी वजह से फोन चलाने और स्क्रॉल करने में काफी स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है. यूजर्स को मूवी देखने और मल्टीटास्किंग करने में भी अच्छा एक्सपीरियंस मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Samsung-Apple की बढ़ेगी टेंशन! Motorola ला रहा है अपना सबसे धांसू फोन, इस दिन होगा लॉन्च

कैमरा कैसा है इस स्मार्टफोन का?

कैमरे की बात करें तो इस फोन में 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसकी मदद से आप शानदार तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है, जिससे आप क्लियर सेल्फी क्लिक कर सकते हैं.

बैटरी कैसी है?

एक अच्छे डिस्प्ले और कैमरे के साथ स्मार्टफोन में दमदार बैटरी होना भी जरूरी है. अगर फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो उसे बार-बार चार्ज करना पड़ता है. ऐसे में Nothing के इस फोन में 5,400mAh की बैटरी मिलती है, जो आपको लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने में मदद कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: जब भारत में लॉन्च होगी जियो और स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस, कैसे करेगा काम?

परफॉर्मेंस कैसी है इस स्मार्टफोन की?

फास्ट परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ कई हैवी टास्क को भी आसानी से हैंडल कर सकता है. इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसमें आप अपनी फाइल्स, फोटो और वीडियो स्टोर कर सकते हैं.

Advertisement

ग्लिफ लाइटिंग भी है खास

इस फोन का सबसे खास फीचर इसका अलग डिजाइन और Glyph Lighting है, जो इसे दूसरे स्मार्टफोन से अलग बनाता है. फोन के बैक पैनल पर दी गई ये लाइट्स नोटिफिकेशन आने पर जलती हैं. इसके अलावा, इनकी मदद से आप फोन की बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी भी देख सकते हैं.

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, जिसका डिजाइन बाकी फोन से अलग हो और परफॉर्मेंस भी अच्छी हो, तो Nothing का यह फोन आपके लिए एक ऑप्शन बन सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »