iPhone खरीदने वालों की मौज! 15, 16 और 17 पर धांसू ऑफर, कौन सा फोन लेना फायदेमंद?

फेस्टिव सीजन सेल के दौरान लोग नए आईफोन खरीदना चाह रहे हैं. ऐसे में कंपनियां ऑफर्स भी दे रही हैं. लेकिन हर ऑफर आपके लिए नहीं है. कई बार पोस्टर में दिख रहा ऑफर असल नहीं होता. आइए जानते हैं iPhone पर क्या ऑफर मिल रहा है.

Advertisement
iPhone 17 Pro आधी कीमत पर कैसे? iPhone 17 Pro आधी कीमत पर कैसे?

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Apple के नए iPhone आने के बाद पुराने मॉडल्स पर अब तेजी से ऑफर देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच Reliance Digital ने iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का ऐलान। किया है. खास बात यह है कि ऑफर में iPhone 17 की कीमत एक्सचेंज और बैंक कैशबैक के बाद 68,899 रुपये तक पहुंच रही है.

Advertisement

iPhone 17 पर मिल रहा है बड़ा फायदा

Reliance Digital की Festival of Electronics सेल में iPhone 17 के 256GB मॉडल को 79,899 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है. इसके ऊपर 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक और 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: काउंटडाउन शुरू, Amazon-Flipkart पर लगेगा डिस्काउंट का मेला, होगी 80% तक की सेविंग

इन दोनों फायदे को जोड़ने पर फोन की इफेक्टिव कीमत 68,899 रुपये हो जाती है. यह ऑफर 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली सेल में उपलब्ध होगा. यानी करीब 1 लाख रुपये से शुरू होने वाला iPhone 17 अब ऑफर के साथ 70 हजार रुपये के आसपास आ सकता है. यही वजह है कि फेस्टिव सीजन में नया iPhone खरीदने वालों के लिए यह डील काफी दिलचस्प हो सकती है.

Advertisement

हालांकि, एक्सचेंज की रकम आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी. इसलिए 68,899 रुपये को एक मैक्सिमम बेनिफिट प्राइस की तरह देखना बेहतर होगा, न कि सभी के लिए फिक्स कीमत.

सिर्फ iPhone 17 ही नहीं, iPhone 15 और 16 भी सस्ते

Reliance Digital की इस सेल में पुराने iPhone मॉडल्स पर भी ऑफर है. iPhone 15 के 128GB मॉडल की प्रभावी कीमत 55,399 रुपये और iPhone 16 के 128GB मॉडल की प्रभावी कीमत 65,399 रुपये तक जा रही है.

इस हिसाब से तीनों फोन के बीच कीमत का अंतर भी काफी कम हो गया है. iPhone 15 से iPhone 16 पर जाने के लिए करीब 10 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि iPhone 17 के लिए iPhone 16 के मुकाबले करीब 3,500 रुपये अतिरिक्त लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Flipkart Sale और सस्ता मिल रहा Pixel 10a, कीमत कर देगी हैरान

यहीं से डील और दिलचस्प हो जाती है. अगर आप पहले से iPhone लेने की सोच रहे हैं और बजट थोड़ा बढ़ा सकते हैं, तो सिर्फ 3-4 हजार रुपये के अंतर के लिए नया iPhone 17 ज्यादा आकर्षक विकल्प बन सकता है.

iPhone 17 Pro भी हुआ सस्ता, लेकिन यहां कहानी थोड़ी अलग है. Reliance Digital ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर भी बड़ा ऑफर दिया है. 256GB iPhone 17 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये है. इसमें 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट मिलने के बाद कीमत 1,24,990 रुपये हो जाती है.

Advertisement

इसके बाद एक्सचेंज और कैशबैक को जोड़कर Reliance Digital ने इसकी इफेक्टिव कीमत 56,990 रुपये तक दिखाई गई है. लेकिन इस कीमत को देखकर तुरंत उत्साहित होने की जरूरत नहीं है. कंपनी ने पुराने iPhone 15 Pro के लिए 55,000 रुपये का एक्सचेंज वैल्यू, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कैशबैक शामिल किया है. अगर आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू इतनी नहीं है, तो आपको ज्यादा पैसे देने होंगे.

यह भी पढ़ें: Flipkart सेल की कीमतों पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने खोली पोल!

इसी तरह iPhone 17 Pro Max 256GB की इफेक्टिव कीमत ऑफर के तहत 71,990 रुपये तक बताई गई है. ये भी 55,000 रुपये के एक्सचेंज वैल्यू को आधार मानकर की गई है.

77,910 रुपये की बचत वाली बात क्या है?

इसी ऑफर को लेकर 77,910 रुपये तक के फायदे की बात सामने आई है. लेकिन यह रकम सीधे डिस्काउंट के तौर पर आपके बिल से नहीं कटेगी. इसमें अलग-अलग फायदे जैसे इन-स्टोर डिस्काउंट, पुराने फोन का एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक शामिल हैं. इसलिए अगर कहीं आपको लिखा दिखे कि iPhone 17 Pro सिर्फ 56,990 रुपये में, तो इसे पूरी तरह कैश कीमत समझना सही नहीं होगा. असल में आपको अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना होगा और उसकी वैल्यू मॉडल तथा कंडीशन के हिसाब से तय होगी.

Advertisement

बैंक ऑफर में भी एक पेंच है

Reliance Digital पर बैंक ऑफर भी चल रहे हैं. उदाहरण के लिए 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर HDFC Credit Card से भुगतान करने पर ट्रांजैक्शन के हिसाब से 3,000 से 6,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. हालांकि यह ऑफर कुछ शर्तों के साथ है और इसे हर दूसरे डिस्काउंट के साथ जोड़ना जरूरी नहीं है.

यह भी पढ़ें: iPhone और Samsung को टक्कर? Vivo V80 में 7200mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन

यानी खरीदारी से पहले सिर्फ विज्ञापन में दिखाई गई अंतिम कीमत देखने के बजाय यह देखना जरूरी है कि आपके कार्ड, पुराने फोन और एक्सचेंज वैल्यू पर वास्तव में कितनी बचत मिलेगी.

अब iPhone 17 लेना सही है या iPhone 16?

यही इस पूरी डील का सबसे दिलचस्प सवाल है. iPhone 17 में Apple ने 6.3 इंच का ProMotion डिस्प्ले, A19 चिप और 48MP के दो रियर कैमरे दिए हैं. फोन 256GB स्टोरेज से शुरू होता है. Apple के मुताबिक इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है. 

ऐसे में अगर iPhone 16 और iPhone 17 के बीच इफेक्टिव कीमत का अंतर सिर्फ कुछ हजार रुपये रह जाता है, तो iPhone 17 ज्यादा समझदारी वाला विकल्प हो सकता है. वहीं अगर आपका बजट टाइट है और आपको सिर्फ iPhone का एक्सपीरिएंस चाहिए, तो iPhone 16 अभी भी कम कीमत में अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Advertisement

9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल

Reliance Digital की Festival of Electronics सेल में iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 के ऑफर 9 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक iPhone ऑफर सुबह 9 बजे से शुरू होंगे. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »