Whatsapp में आएगा नया फीचर, एडिट या डिलीट कर सकेंगे भेजे हुए मैसेज

Whatsapp के यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि, ऐप में एक नया फीचर जल्द आने की संभावना है जिससे यूजर्स भेजे गए मैसेज को एडिट और अनसेंड भी कर सकते हैं.

Advertisement
 व्हाट्सऐप में एडिट या डिलीट कर सकेंगे भेजे हुए मैसेज व्हाट्सऐप में एडिट या डिलीट कर सकेंगे भेजे हुए मैसेज

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

अगर आप Whatsapp यूजर हैं तो आपके लिए खुशखबरी है कि, ऐप में एक नया फीचर 'रिवोक' जल्द आने की संभावना है. जिसके बाद से यूजर सेंड किए मैसेज को अनसेंड कर सकते हैं या उन्हें रिकॉल कर सकते हैं यहां तक कि उन्हें एडिट या डिलीट भी किया जा सकता है.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर का उपयोग व्हाट्सऐप में केवल मैसेज भेजे जाने 5 मिनट के अंदर ही किया जा सकता है. रिपोर्ट की जानकारी सबसे पहले ट्विटर यूजर @WABetaInfo द्वारा साझा की गई थी. इस रिपोर्ट के मुताबिक ये फीचर 0.2.4077 में आएगा.

Advertisement

आपको बता दें कि इस फीचर के आने की खबर पहले कई दफा मीडिया में आ चुकी है, लेकिन इस बार आई खबर से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फीचर जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. इससे पहले, व्हाट्सऐप iPhone ऐप में इस नए फीचर को देखा गया था जिससे यूजर किसी कॉन्टैक्ट को भेजे गए मैसेज को कर सकते हैं.


इसके अलावा खबर ये भी है कि एक नया अपडेट भी व्हाट्सऐप में आ सकता है जिसके बाद से यूजर्स को बोल्ड, इटैलिक और मोनोस्पेस जैसे फॉरमेटिंग शॉर्टकट भी मिल जाएंगे. व्हाट्सऐप एंड्रायड बीटा यूजर्स इस फीचर की टेस्टिंग कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement