Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
Top Tech News Of The Day Top Tech News Of The Day

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस जियो ने शुक्रवार को JioPhone यूजर्स के लिए नए मंथली 'ऑल-इन-वन' प्लान्स की घोषणा की है. इन प्लान्स की कीमत 75 रुपये से लेकर 185 रुपये के बीच है. ये नए प्लान्स पहले से ही मौजूद JioPhone रिचार्ज प्लान्स के साथ उपलब्ध होंगे.

Advertisement

सैमसंग त्योहारी सीजन में बड़े ऑफर्स दे रहा है. हाल ही में कंपनी ने स्मार्टफोन्स से लेकर TV और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट और ऑफर्स की घोषणा की थी. अब दिवाली से ठीक पहले कंपनी ने फ्लैगशिप Galaxy S10 सीरीज पर स्पेशल ऑफर की घोषणा की है. सैमसंग के Galaxy S10, S10+ और S10e स्मार्टफोन्स 23 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक ऑफर्स और डील्स के साख उपलब्ध रहेंगे.

मंदी के दौर में बिक्री काफी घटते जाने से देश की नंबर वन ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी के सितंबर तिमाही के मुनाफे में 39 फीसदी की भारी गिरावट आई है. कंपनी द्वारा जारी तिमाही नतीजों के बाद से इसके शेयरों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. नतीजे आने के तत्काल बाद इसके शेयर 2.2 फीसदी टूट गए थे.

मोटोरोला ने मिड रेंज G-सीरीज का विस्तार करते हुए नए Moto G8 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी खास बात ये है कि इसमें डेडिकेटेड एक्शन कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. इसे केवल 4GB + 64GB वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल पिंक कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे.

Advertisement

फिटनेस ट्रैकर्स और स्मार्टवॉच की डिमांड बाजार में तेजी से बढ़ रही है. प्रीमियम सेगमेंट में ऐपल, सैमसंग, फॉसिल और फिटबिट के ऑप्शन मौजूद हैं, तो वहीं बजट सेगमेंट में शाओमी के फिटनेस बैंड काफी पॉपुलर हैं. बाकी कई और टेक कंपनियां भी लगातार अपने स्मार्टवॉच लॉन्च करते रहती हैं. इसी बीच Lenevo ने अपने नए स्मार्टवॉच carme (HW25P) को हाल में लॉन्च किया था. कंपनी ने इसकी कीमत लॉन्च के वक्त 3,499 रुपये रखी थी. हालांकि फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री 2,999 रुपये में हो रही है. इसे क्रोम और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. हमनें इस स्मार्टवॉच का रिव्यू किया है. यहां जानें कि क्या आपको इसमें पैसा लगाना चाहिए?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement