Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:34 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

रिलायंस जियो ने मॉनसून सीजन में कई ऑफर्स पेश किए हैं. हाल ही में मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी जियो ने जियोफोन के लिए मॉनसून हंगामा ऑफर भी पेश किया है. अब कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए भी सरप्राइज लेकर आई है. जियो ने एक नया डिजिटल पैक लॉन्च किया है, जोकि एक नया प्रीपेड प्लान नहीं है बल्कि एक एड-ऑन पैक है जिसे जियो मुफ्त में दे रहा है.

Advertisement

सैमसंग का नया वायरलेस ईयरबड Gear IconX 2018 भारत में लॉन्च

Samsung ने नए Gear IconX 2018 को भारत में लॉन्च कर दिया है. Gear IconX एक वायरलेस ईयरबड है. इस डिवाइस में 4GB की इनबिल्ट स्टोरेज है. ये पुराने मॉडल की तुलना काफी हल्का है. कंपनी ने इसकी कीमत 13,990 रुपये रखी है. ग्राहकों को ये डिवाइस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से खरीद पाएंगे.  

वॉट्सऐप पर गलत सूचनाएं और फर्जी खबरों को बढ़ावा देने को लेकर गहन जांच का सामना कर रही पैरेंट कंपनी फेसबुक ने कहा है कि वह अपने इंस्टैंट मोबाइल मैसेजिंग प्लेटफार्म के 20 करोड़ यूजर्स के लिए पीयर-टू-पीयर पेमेंट फीचर को शुरू करने के लिए सरकार की हरी झंडी का इंतजार कर रही है.

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपने स्टायलिश 110cc स्कू़टर Aviator का 2018 वर्जन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी कीमत 55,157 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है. इस अपडेटेड स्कूटर में न्यू LED हेडलैम्प और पोजिशन लैम्प, सीट ओपनर स्विच के साथ 4-इन-1 लॉक, मेटल मफलर प्रोटेक्टर और नया फ्रंट बैग-हुक दिया गया है.

Advertisement

Mi Power Bank 2i को पिछले साल नवंबर में 10000mAh और 20000mAh की क्षमता के साथ उतारा गया था. इन पावर बैंक्स की कीमतें इस साल अप्रैल में टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव की वजह से 100 रुपये तक बढ़ाई गई थी. अब GST रेट कट के बाद कंपनी ने इनकी कीमत में फिर बदलाव किया है. साथ ही दो साल पहले लॉन्च किए गए 10000mAh वाले Mi पावर बैंक प्रो की कीमत में 200 रुपये की कटौती की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement