कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज LG ने Mosquito Away TV लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 26,900 रुपये है और यह आपको इंटरटेन करने के साथ ही मच्छर भगाने का काम भी करेगा. इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 47,500 रुपये है.
कंपनी के मुतबाकि इस मच्छर भगाने वाले टीवी में अल्ट्रा सोनिक डिवाइस लगा है जिसे भगाए जा सकते हैं. यानी इसमें कोई हानिकारिक रेडिएशन नहीं निकलेगा बल्कि साउंड वेव के जरिए ही मच्छर बाहर भाग जाएंगे.
कंपनी का दावा है कि यह तकनीक के नॉर्म्स के हिसाबसे बनाई गई है और इसे इंटरनेशन इंस्टिट्यूट ऑफ बायोटेक्नॉलोजी एंड टॉक्सिलॉजी में टेस्ट भी किया गया है.
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इस तकनीक में कोई केमिकल या टॉक्सिक रेपेलेंट यूज नहीं किया जाता. इसमें ना तो किसी रिफिल की जरूरत है और न ही मेंटेनेंस की.
इसके दूसरे फीचर्स स्टैंडर्ट टीवी जैसे ही होंगे और यह पर उपलब्ध होंगे. इसके 80cm की कीमत 26,900 रुपये है जबकि 108cm आपको 47,500 रुपये में मिलेगा.
मुन्ज़िर अहमद