Lenovo ने उतारे चार नए टैब, शुरुआती कीमत 12,990 रुपये

अपने टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Lenovo ने सोमवार को 'Tab 4' सीरीज के तहत भारतीय बाजार में चार नए डिवाइस उतारे. 'Tab 4 8' (12,990 रुपये), 'Tab 4 8 Plus' (16,990 रुपये), 'Tab 4 10 Plus' 3GB वैरिएंट (24,990 रुपये) और ''Tab 4 10 Plus' 4GB वैरिएंट (29,990 रुपये) फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. 

Advertisement
Lenovo ने उतारे चार नए टैब Lenovo ने उतारे चार नए टैब

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

अपने टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Lenovo ने सोमवार को 'Tab 4' सीरीज के तहत भारतीय बाजार में चार नए डिवाइस उतारे. 'Tab 4 8' (12,990 रुपये), 'Tab 4 8 Plus' (16,990 रुपये), 'Tab 4 10 Plus' 3GB वैरिएंट (24,990 रुपये) और ''Tab 4 10 Plus' 4GB वैरिएंट (29,990 रुपये) फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.  

ये डिवाइस सपोर्ट वाला है जो मल्टी-यूजर और मल्टी स्पेस फंक्शन के जरिए डेटा को सुरक्षित रखता है.

Advertisement

लेनोवो इंडिया के निदेशक (मार्केटिंग) भास्कार चौधरी ने एक बयान में कहा, 'Tab 4 को मल्टीपल यूजर को ध्यान में रखते हुए विकसित किया है, जो भारतीय परिवारों के लिए प्रासंगिक है.'

बयान में कहा गया कि 8 इंच का 'Tab 4 8' के साथ और 16GB इंटरनल स्टोरेज है, जबकि 10 इंच के 'Tab 4 10 Plus' में 3GB रैम और 16GB रोम है. दोनों ही टैब में 1.4Ghz स्नैपड्रैगन क्वॉड-कोर प्रोसेसर है.

'Tab 4 8 Plus' और 'Tab 4 10 Plus' में 2.0 Ghz क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है. इस डिवाइस का बैटरी बैक अप सामान्य इस्तेमाल करने पर 20 घंटे चलने का कंपनी ने दावा किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »