Mac कंप्यूटर्स के लिए आएगा फेसबुक मैसेंजर : रिपोर्ट

फेसबुक मैसेंजर जल्द एप्पल के मैक कंप्यूटर्स में भी आ सकता है. खबरों के मुताबिक फेसबुक के कर्मचारी इसका यूज कर रहे हैं और फिलहाल इसकी टेस्टिंग की जा रही है.

Advertisement
इस मैसेंजर के आने से दूसरे कंप्यूटर बेस्ड मैसेंजर्स को खतरा हो सकता है इस मैसेंजर के आने से दूसरे कंप्यूटर बेस्ड मैसेंजर्स को खतरा हो सकता है

मुन्ज़िर अहमद / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 11 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

एप्पल के डेस्कटॉप पर फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल करने वालों के लिए यह खबर खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि फेसबुक इसके लिए एक ऐसा एप डेवलप कर रहा है, जिसके जरिए सीधे मैसेंजर पर पहुंचा जा सकता है. इसके लिए यूजर को किसी ब्राउजर यूज करने की जरूरत नहीं होगी.

कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. कंपनी अगर मैसेंजर को मैक के लिए शुरू करती है तो किसी को मैसेज भेजने के लिए ब्राउजर और टैब के चक्कर में फंसने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि मैक डेस्कटॉप से सीधे मैसेंजर एप के खोल कर किसी को मैसेज भेजा जा सकता है. टेक क्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के कर्मचारी मैक डेस्कटॉप पर फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल एक एप के जरिए कर रहे हैं.

Advertisement

ने एक फोटो भी जारी की है जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कर्मचारी एक फेसबुक मैसेंजर एप पर काम कर रहा है, जिसमें नीचे की ओर बाएं तरफ एक नेविगेशन टैब बार का विकल्प है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement