पेटीएम पर मेट्रो कार्ड रिचार्ज सर्विस शुरू

दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड यूजर्स के लिए यह एक खुशखबरी है. अब आप घर बैठे स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं.

Advertisement
पेटीएम से होगा मेट्रो कार्ड रिचार्ज पेटीएम से होगा मेट्रो कार्ड रिचार्ज

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

दिल्ली मेट्रो के पैसेंजर्स अब अपना स्मार्ट कार्ड मोबाइल बेस्ड एप पेटीएम से रिचार्ज करा सकते हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, इसके लिए पीटीएम से करार किया गया है जिसके तहत मेट्रो कार्ड को ई-वॉलेट से रि‍चार्ज किया जा सकेगा.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से जारी में कहा गया है कि पेटीएम से किए जाने वाले ट्रांजैक्शन बिल्कुल सेफ हैं. एक बार इस एप में कार्ड और नेट बैंकिंग डिटेल सेव होने के बाद यह सर्विस काफी फास्ट होगी.

Advertisement

पेटीएम से कार्ड रिचार्ज करने के बाद यात्रियों को कार्ड वैलिडेट कराने के लिए मेट्रो स्टेशन पर लगे ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीन में कार्ड टैप करना होगा. बता दें कि पेटीएम वेबसाइट और www.dmrcsmartcard.com से भी इसे रिचार्ज किया जा सकता है.

पेटीएम कार्ड रिचार्ज से पर लाइन लगने की जरुरत नहीं होगी. पेटीएम से रिचार्ज करने के लिए स्मार्ट कार्ड के पीछे दिए गए नंबर को एंटर करना है और मोबाइल रिचार्ज की तरह इसे भी रिचार्ज करना है. हालांकि इसके लिए आपको नेट बैंकिंग या एटीएम कार्ड डिटेल्स की जरुरत होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »