Hisense ने हाल ही में अपनी न्यू स्मार्ट टीवी सीरीज U7SE सीरीज को लॉन्च किया है, जिसमें 55 इंच से लेकर 100 इंच तक का स्मार्ट टीवी मौजूद हैं. हमने इस सीरीज का 65 इंच का स्मार्ट टीवी रिव्यू किया है. इस टीवी को करीब 10 दिन तक इस्तेमाल किया है और इस दौरान इसकी पिक्चर क्वालिटी, परफॉर्मेंस और टीवी के फीचर्स आदि को चेक किया है.
सबसे पहले शुरुआत डिजाइन के साथ करते हैं. कंपनी ने इसको यूनीबॉडी स्लिम डिजाइन दिया गया है, जिसका मतलब है कि इस स्मार्ट टीवी को बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक में आसानी से लगाया जा सकता है. स्लिम बॉडी की वजह से दीवार पर आसानी से इंस्टॉल हो जाती है.
Hisense U7SE की सबसे बड़ी खूबी इसका डिस्प्ले सेटअप है. इसमें Hi-QLED Mini LED डिस्प्ले है. इसमें कॉन्ट्रास्ट और क्लियरिटी का बेजोड़ मेल नजर आता है.
बेहतर ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है
स्मार्ट टीवी के अंदर फुली एरे लोकल डिमिंग भी मिलता है. सीरीज में अधिकतम 608 लोकल डिमिंग जोन्स दिए हैं, जिसकी मदद से डिस्प्ले के अलग-अलग हिस्सों में ब्राइटनेस को बेहतर किया है. खासकर यह टेक्नोलॉजी ऐसे समय में ज्यादा मददगार नजर आती है, जब मूवी में कोई ज्यादा डार्क और ब्राइट सीन आता है.
Hisense U7SE के फीचर्स
Hisense U7SE स्मार्ट टीवी के अंदर कुछ खास फीचर्स, जैसे क्वाटंम डॉट कलर, Dolby Vision IQ, HDR10+ Adaptive और Filmmaker Mode दिए हैं.
बेहतर पिक्चर क्वालिटी प्रोसेसिंग के लिए कंपनी ने इसमें Hi-View AI Engine दिया है. साथ ही इसमें AI स्मूद मोशन और AI 4K Upscaler का इस्तेमाल किया है. Hisense U7SE में Upscale (अपस्केलग) का इस्तेमाल कम रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को 4K डिस्प्ले पर बेहतर तरीके से दिखाने में इस्तेमाल होता है.
गेमर्स के लिए भी खास फीचर
Hisense U7SE स्मार्ट टीवी के अंदर गेम लवर्स के लिए खास फीचर्स हैं. हमने इसपर 2 वर्चुअल गेम खेले और गेम मोड पर 165Hz का रिफ्रेश रेट्स के साथ डिस्प्ले पर अच्छा रिजल्ट नजर आता है. इसमें Native 4K 144Hz डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही कंपनी ने इसमें 144Hz Game Mode Pro और AMD FreeSync Premium का सपोर्ट दिया गया है. इसके अंदर चार HDMI 2.1 पोर्ट्स दिए गए हैं.
Hisense U7SE के अंदर बिल्ट इन सब वूफर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलती है. साथ ही इसको लेकर खुद कंपनी का दावा है कि इसको ऑडियो इंडस्ट्री के रॉयल्स रॉयल कही जाने वाली Devialet ने ट्यून किया है. साथ ही इसमें Dolby Atmos और WiSA SoundSend का सपोर्ट मिलता है.
बॉटम लाइन
Hisense U7SE के डिस्प्ले क्वालिटी, सबवूफर व साउंड क्वालिटी और स्लिम बॉडी की वजह से यह एक घर के लिए बेहतर ऑप्शन साबित होता है. हालांकि हमने जिसका रिव्यू किया है, वह टीवी BEE 1 Star रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से बिजली की ज्यादा खपत करेगा. हम सलाह देते हैं कि स्मार्ट टीवी कम से कम 3 स्टार रेटिंग वाला होना चाहिए. साइड एंगल से भी देखने पर यह बेहतर पिक्चर क्वालिटी देता है. घर में मूवी, OTT कंटेंट या वेह सीरीज देखने का शौक है, तो Hisense U7SE एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है.
रेटिंगः 8/10
रोहित कुमार