EvoFox Banshee 2 Review : डिस्प्ले वाला गेमिंग माउस, वैल्यू फॉर मनी साबित होता है ये प्रोडक्ट?

EvoFox Banshee 2 एक किफायती और रिचार्जेबल बैटरी के साथ आने वाला गेमिंग माउस है. इसमें डिस्प्ले दिया गया है, जो बैटरी स्टेटस और DPI आदि की जानकारी देता है. साथ ही उसको कंट्रोल करने का ऑप्शन भी देता है. आइए जानते हैं कि यह अपनी कीमत को जस्टिफाई करता भी है या नहीं.

Advertisement
Evofox Banshee 2 में शॉर्टकट के लिए कई बटन दिए हैं. (Photo: ITG) Evofox Banshee 2 में शॉर्टकट के लिए कई बटन दिए हैं. (Photo: ITG)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

गेमिंग के शौकीन हैं और कोई बजट कंप्यूटर माउस खोज रहे हैं, तो मार्केट में EvoFox Banshee 2 नाम का माउस मौजूद है. इसके अंदर कई कमाल के फीचर्स हैं, जिसमें डिस्प्ले, लाइटिंग और कई एक्स्ट्रा कंटोल्स दिए गए हैं. यह एक वायरलेस गेमिंग माउस है, जो रिचार्जेबल बैटरी के साथ आता है. अब सवाल आता है कि क्या यह अपनी कीमत को जस्टिफाई करता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

Advertisement

शुरुआत डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी से करते हैं. पहली नजर में देखने में यह माउस शानदार है. RGB लाइटिंग दी गई है, जो इसको अट्रैक्टिव बनाती है. इसका डिजाइन ऐसा है, जो काफी आरामदायक है. हालांकि कई बार यह भारी जरूर नजर आता है. 

EvoFox Banshee 2 का डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी 

माउस की बिल्ट क्वालिटी काफी अच्छी नजर आती है. मैंने इसको करीब 20 दिन तक इस्तेमाल किया है, उसके बाद भी इसपर कोई निशान नहीं या पेंट आदि नहीं छूटा है. 

EvoFox Banshee 2 को डेली के काम और गेमिंग में इस्तेमाल किया, दोनों में अच्छा एक्सपीरियंस मिला है. यह बेहद स्टेबल परफॉर्मेंस देता है. 

EvoFox Banshee 2 का डिस्प्ले 

EvoFox Banshee 2 के अंदर एक डिस्प्ले दिया गया है, जो बैटरी चार्जिंग स्टेटस, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मोड, डॉट्स पर इंच (DPI) को दिखाता है. DPI, असल में माउस की सेंसटिविटी को मापने की एक यूनिट है. यह बताता है कि माउस को एक इंच खिसकाने पर स्क्रीन पर कर्सर कितनी दूरी तय करेगा. 

Advertisement

EvoFox Banshee 2 में है DPI कंट्रोलर 

EvoFox Banshee 2 के अंदर DPI को कंट्रोल किया जाता है, यानी इसको कम या ज्यादा किया जा सकता है. इसमें DPI को 600 से लेकर 12 हजार तक का है, जिसके लिए एक बटन दिया है. आसान भाषा में समझें तो DPI 600 होने पर कर्सर धीरे-धीरे मूव करेगा, जबकि 16 हजार कर्सर होने पर कर्सर बहुत तेजी से मूव करेगा. 

गेमिंग के DPI काफी अहम रोल अदा करता है. BGMI जैसे गेम्स में 400-800 DPI पसंद करते हैं क्योंकि इससे निशाना अधिक सटीक लगता है. 

EvoFox Banshee 2 की खामी 

EvoFox Banshee 2 की खामियों की बात करें तो इसकी बैटरी 45 परसेंट पर आने के बाद बहुत तेजी से खत्म होती है. कई लोगों की इसकी फिनिशिंग प्रीमियम गेमिंग माउस के जैसी नहीं लगती है.

EvoFox Banshee 2 की कीमत 

EvoFox Banshee 2 की कीमत Amazon इंडिया पर 1899 रुपये है. यह एक पैसा वसूल प्रोडक्ट है. इसमें एक ज्यादा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के ऑप्शन मिलते हैं. हालांकि जिन डिवाइसों में ब्लूटथ कनेक्टिविटी नहीं है. उनके लिए अलग से USB डोंगल दिया है, जो 2.4Hz की कनेक्टिविटी प्रोवाइड कराता है. 

बॉटम लाइन 

रिचार्जेबल बैटरी के साथ आने वाला किफायती गेमिंग माउस खरीदना चाहते हैं, तो EvoFox Banshee 2 एक सही बेहतर ऑप्शन साबित होगा. यह जल्दी चार्ज हो जाता है, हालांकि 45 परसेंट बैटरी बचने के बाद यह और तेजी से डिस्चार्ज होता है. 

Advertisement

रेटिंग : 7.5/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »