ICICI बैंक ने WhatsApp बैंकिंग लॉन्च किया है. इसके तहत ICICI सेविंग अकाउंट यूजर्स अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी WhatsApp मैसेज के जरिए हासिल कर सकते हैं. वॉट्सऐप बैंकिंग ऐसे वक्त में लॉन्च किया गया है जब देश भर में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन के लिए लॉक डाउन है.
ICICI WhatsApp बैंकिंग से आप क्या कर सकते हैं?
ICICI बैंक के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनुप बागची ने कहा है, 'WhatsApp दुनिया में सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में से एक है और हम वॉट्सऐप पर अपनी सर्विस शुरू कर रहे हैं. हमारे रीटेल कस्टमर्स अब बिना ब्रांच विजिट किए ही अपनी बैंकिंग से जुड़ी जरूरत पूरी कर सकते हैं. ये सर्विस सिक्योर है'
नंबर सेव करने के बाद दूसरे स्टेप के तौर पर आपको अपने WhatsApp में जा कर ये कॉन्टैक्ट सर्च करना है. अब चैट बॉक्स में जा कर ICICI WhatsApp Banking पर टैप करके चेक कर लें. यहां वेरिफाइड विजनेस प्रोफाइल दिखेगा. सबसे पहले आप यहां Hi लिख कर सेंड करें.
क्रेडिट कार्ड की लिमिट और आउटस्टैंडिंग बैलेंस के लिए आप Limite, CC Limit या CC Balance लिख कर सेंड कर सकते हैं. कार्ड ब्लॉक कराने के लिए यहां आप Lost my card, block या Unblock लिख कर सेंड कर सकते हैं. इसके अलावा ऑफर्स के लिए Offers या Loan ऑफर्स जैसे कीवर्ड सेंड कर सकते हैं.
ICICI WhastApp Banking 24/7 काम करेगा. अगर आप ICICI कस्टमर नहीं हैं तो भी इस नंबर पर मैसेज करके आप ऑफर्स के बारे में जान सकते हैं.